अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन

कुसमुरा राइजिंग किड्स इंग्लिश मीडियम स्कूल की अभिनव पहल
रायगढ़ – – जिले का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान कुसमुरा राइजिंग किड्स इंग्लिश मीडियम स्कूल ने राइजिंग किड्स इंग्लिश मीडियम स्कूल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “सम्मान और स्वाभिमान का संगम” विषय पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन डायरेक्टर श्रीमती अनुषा कातोरे के विशेष मार्गदर्शन किया।
खुशनुमा माहौल में शुभारंभ – – वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डायरेक्टर श्रीमती अनुषा कातोरे ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ बेहद ही खुशनुमा माहौल में भारत माता की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। वहीं कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहना और प्रोत्साहन देना था।

25 मातृशक्तियों का सम्मान – – कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि डॉ. गीता सिंह (संस्थापक – नारी तुम नारायणी फाउंडेशन) रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती आरती तिवारी एवं राजकुमारी विजयश्री की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अनीता कपूर ने की व कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनुषा कातोरे द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं आकर्षक ढंग से किया गया। वहीं इस अवसर पर समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली लगभग 25 मातृशक्तियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नारी शक्ति समाज की आधारशिला है – – मुख्य अतिथि डॉ. गीता सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति समाज की आधारशिला है और महिलाओं के सम्मान तथा सशक्तिकरण से ही समाज का समग्र विकास संभव है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अन्य अतिथियों ने भी महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में महिलाओं के सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।वहीं अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, सम्मानित मातृशक्तियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया गया व कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल स्टॉफ प्रबंधन के सभी सदस्यों का बेहद ही सराहनीय और सकारात्मक योगदान रहा।



