अन्य गतिविधियाँ
बच्चों को समर कैंप में संस्कार की शिक्षा दे रहे रानू महाराज

रायगढ़ – – सनातन संस्कृति व संस्कार के प्रति बच्चों में जागरूकता व उनके आत्मबल के विकास के लिए पं रानू महाराज के द्वारा बच्चों की निःशुल्क क्लास ली जा रही है। वे पूर्व में भी कई क्लास व शिविरों का कुशल संचालन कर चुके हैं। मई माह में ही अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन खरसिया शाखा के द्वारा आयोजित चार दिवसीय क्लास का सफल संचालन किए हैं व बच्चों को अपनी संस्कृति के प्रति ज्ञान प्राप्त हुआ है। वहीं ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा ने पं रानू महाराज को बहुत साधुवाद दिए कि वे अपना समय निकाल कर बच्चों के सांस्कृतिक ज्ञान विकास के लिये अपना योगदान दे रहे हैं। वहीं विजय वीरभान ने महाराज जी को पूर्ण रूप से साथ देने के लिये प्रतिबद्धता प्रकट की व उनके प्रति आभार व्यक्त किया।



