अन्य गतिविधियाँ

विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में ऐतिहासिक पहल, संकल्प बजट से विकास को मिलेगी नई रफ्तार – – दीपक डोरा

रायगढ़ – – छत्तीसगढ़ के वर्ष 2026-27 के संकल्प बजट का स्वागत करते हुए रायगढ़ भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपक डोरा ने इसे प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का विजन दस्तावेज बताया है। दीपक डोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट सर्वसमावेशी, संतुलित और दूरदर्शी विकास की मजबूत आधारशिला रखता है।उन्होंने विशेष रूप से वित्त मंत्री ओपी चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी होने के कारण उन्हें शासन-प्रशासन और जमीनी जरूरतों की गहरी समझ है। यही कारण है कि उनके द्वारा प्रस्तुत व्यावहारिक, बजटपरिणाममुखी और भविष्य उन्मुख दिखाई देता है।

श्री डोरा ने कहा कि ओपी चौधरी देश के उन चुनिंदा वित्त मंत्रियों में शामिल हैं, जिनके पास विकास का स्पष्ट विजन है। उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और जनहित की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।

उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सशक्त योगदान है। युवाओं, किसानों, महिलाओं और का उद्यमियों को केंद्र में रखकर बनाई गई योजनाएं प्रदेश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएंगी। दीपक डोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री मिशन एआई, खेल उत्कर्ष मिशन, पर्यटन विकास मिशन, अधोसंरचना मिशन और स्टार्टअप निपुण मिशन जैसे प्रावधान आधुनिक तकनीक, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देंगे। अंत में दीपक डोरा ने कहा कि यह संकल्प बजट छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला दस्तावेज सिद्ध होगा और प्रदेश को समृद्ध, सक्षम और विकसित राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही रायगढ़ भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक राकेश गर्ग (खरसिया) एवं मनीष मित्तल (लैलूंगा) ने भी बजट को जनहितकारी औरविकासोन्मुख बताते हुए इसका स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page