अन्य गतिविधियाँ

पीडी कॉलेज में रासेयो शिविर की सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

रायगढ़ – – उठें समाज के लिए उठें-उठें, जगे स्वराष्ट्र के लिए जगें-जगें।” इसी प्रेरक संदेश के साथ गुरूवार को शासकीय पालूराम धनानिया वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय रायगढ़ द्वारा विकासखण्ड पुसौर के ग्राम टिनमिनी में शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविंद्र कौर चौबे, जिला संगठक भोजराम पटेल के दिशा निर्देश, डॉ सुशील कुमार एक्का के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार नायक एवं डॉ उषा नायक के नेतृत्व में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ।

यह शिविर 19 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसकी थीम है, “नशा मुक्त समाज के लिए युवा।” शिविर के उद्घाटन अवसर पर सबसे पहले स्वामी विवेकानंद जी को स्मरण किया गया और अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय सेवा योजना का बैच लगाकर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार एक्का ने की। उन्होंने ग्रामीण परिवेश में आयोजित इस शिविर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए रासेयो के मूल मंत्र समझाए। जिसमें सात दिनों तक स्वयंसेवक गांव में रहकर प्रभात फेरी, योग, परियोजना कार्य, बौद्धिक चर्चा, सांस्कृतिक गतिविधि इत्यादि के माध्यम से समाज सेवा और व्यक्तित्व विकास का अनुभव प्राप्त करेंगे।

डॉ. एक्का ने कहा कि शिविर की दिनचर्या सुबह 6 बजे प्रभात फेरी से शुरू होकर रात 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक चलेगी। इसमें साफ-सफाई, ग्राम संपर्क, खेलकूद व स्थानीय गीत-संगीत और नृत्य जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। इसी कड़ी में सहायक प्राध्यापक एवं रासेयो पुरूष इकाई के कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार नायक ने मुख्य थीम नशामुक्त समाज की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज व देश को भी खोखला करता है। उन्होंने युवाओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए सबसे पहले नशे से दूर रहने की आवश्यकता है। उन्होंने इस दिशा में कैसे सफलता पाई जा सकती है उन बिन्दुओं पर बल दिया। सहायक प्राध्यापक एवं रासेयो महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उषा नायक ने ग्रामीण परिवेश और वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सेवक मिट्टी से जुड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएँगे।

मंचासीन वक्ताओं में पीडी महाविघलय के वरिष्ठ ग्रंथपाल श्री के.आर. सोनी ने शिविर स्थल की सजावट की सराहना करते हुए अनुशासन को राष्ट्र सेवा का आधार बताया। सहायक प्राध्यापक डॉ. डी सी पटेल ने शिविरार्थियों से इस आयोजन में पूरे मनोयोग से रासेयो सदाचरण अपनाने का आग्रह किया। ग्राम पंचायत टिनमिनी की सरपंच श्रीमती कुंती भोय और उप सरपंच श्रीमती झरना प्रधान ने विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए शिविर की सफलता की शुभकामनाएँ दीं। ग्राम सचिव श्री विजेंद्र भोय ने वर्ष 2001 से 2003 तक पीडी महाविद्यालय के अपने छात्र जीवन को याद करते हुए शिविर को प्रेरणादायी बताया। माध्यमिक शाला टिनमिनी के प्राचार्य श्री निर्मल चंद्र प्रधान और प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री सी.एल. निषाद ने भी आयोजन के लिए सहयोग करने के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों में श्री भोज राज, श्रीमती तीज कुमारी, श्री सिदार व श्री बैरागी ने शिविर के संदर्भ में प्रभावशाली वक्तव्य दिए। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी, महाविद्यालय के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। जिनमें खासतौर पर रितेश चौहान, पंकज बैरागी, एश्वर्या राणा, ईशा चौहान, संजना मानिकपुरी, गुंजन चौहान और सौम्या चौहान सहित अन्य स्वयं सेवकों का योगदान उल्लेखनीय रहा। सात दिवसीय विशेष शिविर केवल गतिविधियों का आयोजन नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और परिवर्तन का संदेश है। नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ पीडी कॉलेज के युवा स्वयंसेवक आने वाले सात दिनों तक सेवा, शिक्षा और संस्कृति का संगम प्रस्तुत करेंगे।

सुबह 05 से रात्रि 10 बजे तक स्वयं सेवक दिनचर्या – सुबह 05 बजे जागरण व नित्य कर्म।- 6 बजे  प्रभातफेरी, गीत व नारे।- 7.30 बजे योगाभ्यास।- 8 बजे स्वल्पाहार।- 8.30 से 12 बजे तक परियोजना कार्य।- दोपहर 2.00 से 4.00 बजे तक बौद्धिक कार्यक्रम।- शाम 4.30  बजे खेलकूद।- शाम 5 से 6 बजे ग्राम संपर्क।- शाम 7 से 8 बजे तक भोजन।- रात्रि 8 से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page