अन्य गतिविधियाँ

रायगढ़ में अनूठी पहल अंशु टुटेजा के जन्मदिन पर बूढ़ी माई मंदिर में लगा साउंड सिस्टम, अब रोज गूंजेगी हनुमान चालीसा

रायगढ़ – – शहर के दरोगा पारा स्थित प्रसिद्ध बूढ़ी माई मंदिर में अंशु टुटेजा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक सराहनीय धार्मिक पहल की गई। मंदिर के गुम्बद पर चार चोंगा (लाउडस्पीकर) लगाकर नया साउंड सेटअप स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से अब प्रतिदिन सुबह और शाम हनुमान चालीसा का पाठ प्रसारित किया जाएगा। यह मधुर ध्वनि लगभग पूरे शहरवासियों तक पहुंचेगी।

स्थानीय श्रद्धालुओं ने बताया कि कई वर्षों बाद मंदिर परिसर में इस प्रकार का व्यापक साउंड प्रबंध किया गया है। पहले भी भक्ति कार्यक्रम होते रहे हैं, लेकिन पूरे शहर को नियमित रूप से जोड़ने वाली यह व्यवस्था बहुत समय बाद संभव हो पाई है। इस शुभ अवसर पर मुख्य रूप जिला महामंत्री विकास केडिया ,वरिष्ठ नेता मुकेश जैन ,जिला मंत्री पवन अग्रवाल वरिष्ठ वार्ड वासी कृष्ण कुमार ठाकुर,मंडल अध्यक्ष शहर संजय अग्रवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा,भाजपा नेता सुनील थवाईत,लक्की देवांगन,मुक्कू यादव,गौतम ठाकुर,मंदिर के पुजारी योगेश दुबे,गोलू यादव,विनय जायसवाल,प्रशांत ठाकुर,समीर ठाकुर,अभिषेक सिंह,आशुतोष सिंह,कपिल मिश्रा,यशस्वी सोलंकी,करण महतो,नवीन तिवारी,अनुराग ठाकुर,मनोज अग्रवाल,यशवंत साहू,निहाल ठाकुर, जगजोत सिंह,दिव्यांश पाण्डेय एवं सैकड़ों वार्ड वासी उपस्थित रहे।

अंशु टुटेजा ने इस अवसर पर कहा कि जन्मदिन को केवल व्यक्तिगत उत्सव न मानकर समाज और धर्म सेवा के रूप में मनाना उनका उद्देश्य है। उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की कि वे प्रतिदिन सुबह-शाम कुछ क्षण निकालकर हनुमान चालीसा के पाठ में मन से जुड़ें और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करें।
मंदिर समिति एवं क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे धार्मिक एकता और सांस्कृतिक जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। अब प्रतिदिन निर्धारित समय पर मंदिर से गूंजती हनुमान चालीसा की ध्वनि पूरे रायगढ़ शहर में भक्तिमय वातावरण का संचार करेगी।यह पहल न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त करेगी, बल्कि शहरवासियों को सकारात्मकता और आध्यात्मिक चेतना से भी जोड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page