अन्य गतिविधियाँ

सेक्टर स्तरीय खो खो पुरुष प्रतियोगिता का विजेता बनी जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा

प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी  राज्य स्तरीय खो खो पुरुष प्रतियोगिता में भाग लेंगे

रायगढ़ – – छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशानुसार शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ में सेक्टर स्तरीय खो खो पुरुष प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आज 19 फरवरी को किया गया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विविध महाविद्यालयों से टीमों ने भाग लिया।

उद्घाटन अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि शिरीष सारडा चेयरमैन जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ ने सर्वप्रथम विद्या दायिनी  मां सरस्वती के छाया चित्र के समीक्षा विधिवत पूजा अर्चना किया एवं राज्यकीय गीत अरपा पैरी के धार का उपस्थित खिलाड़ियों अतिथियों एवं महाविद्यालय स्टाफ द्वारा गायन किया गया। तपश्चात मुख्य द्वारा सेक्टर स्तरीय खो खो पुरुष प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने उद्बोधन में विविध महाविद्यालयों से आए टीम को शुभकामना देते हुए कहा कि आप सभी प्रतिभागी खेल भावना से खेलें और शानदार उत्कृष्ट प्रदर्शन करें । 

डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि जो टीम बेहतर प्रदर्शन करेगा वो टीम विजेता बनेगी उन्होंने सभी को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले से चार कॉलेजों की टीम ने हिस्सा लिया है । सेक्टर लेबल खो खो पुरुष प्रतियोगिता  में सर्वप्रथम शासकीय के जी कॉलेज रायगढ़ और शासकीय महात्मा गांधी कॉलेज खरसिया के मध्य में प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें के जी कॉलेज रायगढ़ ने जीत दर्ज की।वही दूसरे क्रम में अनंत महाविद्यालय रायगढ़ व जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज किया और फाइनल में पहुंचा ।जीत दर्ज  किए शासकीय  के जी कॉलेज रायगढ़ और जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के मध्य फाइनल प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शासकीय के जी कॉलेज रायगढ़ की टीम को काफी अंतर से हराकर जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा ने जीत दर्ज की और सेक्टर स्तरीय खो खो पुरुष प्रतियोगिता 2025- 26 का विजेता टीम घोषित किया गया।वहीं इस अवसर पर विजेता टीम और उपविजेता टीम एवं अन्य टीम से सराहनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित कर चयन किया गया जिसमें जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा से अधिक संख्या में उत्कृष्ट प्रदर्शन  करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया जो 23 एवं 24 फरवरी 2026 को शासकीय लाल बहादुर सा स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी में राज्य स्तरीय खो खो पुरुष प्रतियोगिता में भाग लेंगे।इस अवसर पर डॉ शौरभ प्रधान डायरेक्टर शारीरिक शिक्षा विभाग शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ अशोक टोप्पो कार्यालय सहायक शारीरिक शिक्षा शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़,कुशमूर्ति जांगड़े क्रीड़ा अधिकारी शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय खरसिया, लल्लू प्रधान क्रीड़ा प्रभारी शासकीय के जी कॉलेज रायगढ़,रजनीश सिंह क्रीड़ा प्रभारी उत्तम मेमोरियल महाविद्यालय पटेलपाली ,जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा  से प्रो शरद पंडा (क्रीड़ा प्रभारी) , प्रो मयंक शीतल डनसेना (रासेयो कार्यक्रम अधिकारी), विद्यानंद पटेल ,दिनेश पटेल, नरेंद्र प्रधान,प्रो सीताराम कैवर्त्य ,शांति महंत, प्रो भरत सिदार, प्रो हरीश गुप्ता, प्रो विवेक कांबले डॉ सूर्यदेव यादव प्रो केशव पटेल,प्रो अंजु पटेल ,प्रो अनुभा दुबे, प्रो नेहा डनसेना प्रो बसंत बंजी, प्रो आकाश निराला,प्रो ज्योति पटेल, प्रो दीक्षा प्रधान के साथ रासेयो इकाई के स्वयं सेवक छात्र छात्राओं आदि ने प्रतियोगिता को  सफल बनाने में विशेष भूमिका का निर्वहन किया। रजनीश सिंह,किशन गुप्ता एवं निमाई ने रेफरी की भूमिका का निर्वहन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page