अन्य गतिविधियाँ

शासकीय महाविद्यालय जोबी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ

रायगढ़ – – शहीद नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय, जोबी-बर्रा जिला रायगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का इस वर्ष भी भव्य शुभारंभ हुआ। यह शिविर 23 फरवरी 2026 तक शासकीय हाई स्कूल बरगढ़, तहसील खरसिया में आयोजित किया जा रहा है।

इस बार शिविर की थीम “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” रखी गई है।शिविर के उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी श्री महेश साहू मुख्य अतिथि एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार थवाईत ने की, साथ ही शिविर के संयोजक के रूप में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक  सुरेंद्र पाल दर्शन ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

पहले ही दिन से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह प्रभात फेरी से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने गांव की साफ-सफाई में योगदान दिया। मध्याह्न भोजन के पश्चात संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें नशा मुक्त समाज विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।  इस दौरान प्राचार्य श्री थवाईत ने विद्यार्थियों को नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने शराब, गांजा, चरस, अफीम, तंबाकू, गुडाखू, गुल और सिगरेट, बीड़ी और अन्य ड्रग्ज मादक पदार्थों से कोसों दूर रहने की सलाह दी। इधर, संयोजक श्री सुरेंद्र पाल दर्शन ने पहले षिविर आयोजन के उद्देष्य और महत्ता पर प्रकाश डाला। नशा छोड़ने के उपाय बतलाते हुए कहा कि यदि व्यक्ति दृढ़ संकल्प ले और चिकित्सकीय परामर्श व मनोवैज्ञानिक उपचार के साथ-साथ विटामिन सी युक्त आहार अपनाए, और प्रयास करते रहें, तो नशे की आदत से छुटकारा पाया जा सकता है। अतिथि महेश साहू ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें समाज में नशा मुक्ति की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्ति केंद्रों के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों से स्वयं नशा न करने और दूसरों को भी इससे दूर रखने की अपील की। इसके बाद विद्यार्थियों ने सन्ध्या के समय नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में सहायक प्रध्यापक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिकारी वासुदेव प्रसाद पटेल की अगुआई में सभी ने नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु सच्चे मन से संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि पहले दिन से ही यह कार्यक्रम उत्साह, जागरूकता और संकल्प से परिपूर्ण रहा। इस शिविर के माध्यम से न केवल विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जागृत हुई, बल्कि नशा मुक्ति जैसे गंभीर विषय पर ठोस पहल भी की गई। पूरे कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार से अतिथि व्याख्याता राम नारायण जांगड़े,आदित्य राज गुप्ता एवं मुख्य लिपिक पीएल अनंत व प्रयोगशाला तकनीशियन एलआर लास्कर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page