भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा छ.ग.के सहकारी बैंकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

रायगढ़ – – भारतीय रिजर्व बैंक,रायपुर द्वारा छ.ग.के सहकारी बैंकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर,भारतीय रिजर्व बैंक के नया रायपुर में बने नए भवन में आयोजित किया गया उक्त प्रशिक्षण शिविर में रायगढ़ नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल शाखा प्रबंधक केशव पटेल एवं प्रोफेशनल डायरेक्टर सुभाष अग्रवाल चिराग सम्मिलित हुए। सुभाष अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में छ.ग.के सभी सहकारी बैंक के संचालकों ने भाग लिया।शिविर के प्रारंभ में भारतीय रिजर्व बैंक की रीजनल मैनेजर श्रीमती रिनी अजीत ने संबोधित किया एवं सहकारी बैंक के संचालन की बारीकियों को समझाया। प्रशिक्षण शिविर चार सत्र में विभाजित था प्रथम सत्र में रिजर्व बैंक के एजीएम नवीन मिंज ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के दायित्वों पर प्रकाश डाला द्वतीय सत्र का संचालन रिजर्व बैंक के मैनेजर चंदर सोनी ने नये सर्कुलर व दिशा निर्देश किया।

दोपहर भोजन पश्चात तृतीय सत्र के प्रारंभ देवव्रत सरकार बैंक के केपिटल रिजर्व फंड पर प्रकाश डाला।प्रशिक्षण शिविर के अंतिम चौथे सत्र का संचालन अविनाश टोप्पो ने किया और बताया कि बैंक को प्राथमिकता प्राप्त छेत्र को ऋण देने में ध्यान देना चाहिए जिससे बैंक की आय में वृद्धि हो।कार्यक्रम के अंत में ग्रुप फोटो के बाद भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सभी संचालको को नये साल का आकर्षक कलेंडर दिया गया।कार्यक्रम के अंत में एजीएम अमरेन्द्र गुप्ता ने धन्यवाद एवं आभर व्यक्त किया।



