अन्य गतिविधियाँ
लॉयंस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा ने पौष्टिक भोजन का किया वितरण

रायगढ़ – – विगत 8 फरवरी को शहर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा के अध्यक्ष लॉयन विनया कारमोरे ने Hunger relief के अन्तर्गत शासकिय मातृ शिशु अस्पताल में अपने बेटे के जन्मदिवस पर लाभार्थियों एवं उनके परिजनों को भोजन की व्यवस्था की गयी,दूर दराज ग्रामीण अंचलों से आये हुए परिजनों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन का वितरण किया गया व सदस्यों के द्वारा भोजन ग्रहण किया गया,ग्रहण करने वाले और देने वाले के बीच एक अनमोल भावना दिखती है,जो सेवा कार्यों से सम्भव है। डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन MJf लायन उमा तोमर, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन बासंती सरकार के उपस्थिति रहीं।



