साधना शक्ति पीठ आश्रम परिसर में महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन

रायगढ़ – – शहर के बोईरदादर स्थित श्री कुंज कॉलोनी साधना शक्ति पीठ आश्रम परिसर में रायगढ़ में साधना शक्ति पीठ समिति की अभिनव पहल से महाशिवरात्रि महापर्व की खुशी में इस वर्ष भी आगामी 15 फरवरी को भव्यता के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है।

15 को होगा महाभिषेक – – वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए श्री श्री शिव योगी कृष्णा अभिषेक जी महाराज ने बताया कि विश्व में पहली बार दस करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्राभिषेक के उपरान्त दस करोड़ नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना जो कुलतारिणी महादेव के रूप में स्थापित होगें। जिसके निमीत साधना शक्ति पीठ आश्रम परिसर रायगढ़ में साधना शक्तिपीठ समिति के द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव का अयोजन 15 फरवरी दिन रविवार को श्री श्री शिवयोगी कृष्णा अभिषेक महाराज जी के सानिध्य में बर्फ का शिवलिंग निर्माण कर 551 लीटर दूध से बाबा बर्फानी का होगा महाभिषेक और दो लाख पाँच सौ इक्यावन बेल्व पत्र से होगा लक्ष्यार्चन और साथ में भंडारा का भी आयोजन समिति के द्वारा किया गया है।

संध्या बेला में विशेष आराधना पूजा – – वहीं इस भव्य धार्मिक आयोजन में आप सपरिवार पधार कर महाप्रसाद ग्रहण करें और महादेव जी का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने परिवार के नाम से एक नर्मदेश्वर शिवलिंग का स्थापना करा सकते हैं।इसी तरह विशेष रुप से बर्फ द्वार निर्मित शिवलिंग का महाभिषेक संध्या बेला में किया जायेगा।वहीं उन्होंने बताया कि 10करोड़ पार्थिव शिवलिंग का अभिषेकत्मक महायज्ञ श्री श्रीश्री 1008घोर अघोर अवधूत भगवान जी के द्वारा सम्पन्न करवाया गया व साधना शक्ति पीठ को दो गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड भी प्राप्त हुआ है।
भव्यता देने में जुटे सहयोगीगण – – महाशिवरात्रि पर्व के धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोगीगण हर्ष श्रीवास्तव, पी के नीले, आलोक यादव, राजा राजपूत, सोनू तिवारी,आर्यन पांडेय, मेदनी नेगी, श्री गोयल परिवार, अंकुर अग्रवाल, अंकुर फोम हाउस, श्री अवस्थी, नागेश जी, रोहित मेहर,विजय प्रधान, सोनू देवांगन, संजू श्रीवास्तव, डॉ नीतीश नायक डॉ कामता पटेल, डॉ अनन्त सिंह सहित अनेक श्रद्धालुगण जुटे हैं। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कोई भी श्रद्धालुगण भाग लेने के लिए इस नंबर 7828510355,9303294346,9039770102,7746863422, 8770313337 पर संपर्क कर सकते हैं।



