अन्य गतिविधियाँ

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रासेयो इकाई के स्वयं सेवक छोटे हरदी में नशा मुक्त समाज के लिए विविध गतिविधियों से कर रहे जागरूक

रायगढ़ – – शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत छोटे हरदी विकास खंड पुसौर जिला रायगढ़ के प्राथमिक शाला प्रांगण में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के समन्वयक डॉ रविंद्र चौबे जिला संगठक भोजराम पटेल के दिशा निर्देशानुसार जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के चेयरमैन शिरीष सारडा,डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल उज्जवल संरक्षण तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के कुशल मार्गदर्शन में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना, सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रो हरीश गुप्ता प्रो ज्योति पटेल प्रो जया के  नेतृत्व में विगत 20 नवंबर 2025 से 26 नवंबर 2025 तक थीम नशा मुक्त समाज के लिए युवा अभियान विषय पर आयोजित हैं।

इस विशेष शिविर में शिविरार्थियों द्वारा दैनिक दिनचर्या का पालन किया जा रहा है।शिविर का द्वितीय दिवस 21 नवंबर एवं तृतीय दिवस 22 नवंबर  2025 को दैनिक  दिनचर्या का पालन किया जा रहा हैं।प्रातः जागरण, प्रभात फेरी शिविर स्थल से ग्राम छोटे हरदी के गलियों में रासेयो प्रेरक नारे से जागरूकता  ,रासेयो की धुन पर योगाभ्यास जिसमें ग्रामीण जन भी योग अभ्यास कर प्रशिक्षित हो रहें है।  परियोजना कार्य अंतर्गत शिविर में शिविरार्थियों द्वारा द्वितीय दिवस शिविर स्थल स्कूल परिसर की साफ सफाई , तृतीय दिवस छोटे हरदी के गलियों नालियों की साफ सफाई कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। द्वितीय दिवस बौद्धिक परिचर्चा में विकसित भारत अभियान टॉपिक पर चर्चा की गई ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी, प्रो भरत सिदार एवं प्रो अनुभा दुबे का आगमन हुआ। बौद्धिक परिचर्चा के मुख्य अतिथि छोटे हरदी के सरपंच तिलोराम बाग थे ।कार्यक्रम अध्यक्षता डॉ गजेंद्र चक्रधारी प्राचार्य जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा द्वारा किया गया विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय प्राथमिक शाला छोटे हरदी के प्रधान पाठक श्री राम लाल चौहान , ईश्वर गुप्ता सहायक शिक्षक श्रीमती कौशल्या चौहान सहायक शिक्षिका थी ।इस अवसर पर शिविरार्थियों द्वारा क्रमानुसार विकसित भारत अभियान पर केंद्रित जागरूकता व्यक्तव्य दिया गया। प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने विकसित भारत अभियान के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि व वर्तमान  स्वरूप पर प्रकाश डाला। प्रो अनुभा दुबे ने चर्चा कर शिविरार्थियों को मोटीवेट किया। श्री राम लाल प्रधान पाठक ने कहा कि यहां साथ में बैठे हमारे स्कूल के सभी बच्चे भी शिविर दिनचर्या को फॉलो कर रहे हैं। प्रो भरत सिदार ने कहा कि सभी शिविरार्थी मंच पर बोलने में एक्सपर्ट हो रहें हैं।

कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना ने उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। तृतीय  दिवस बौद्धिक परिचर्चा का विषय यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान पर केंद्रित था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री संतलाल चौहान व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरीतमाल भूपदेवपुर विशिष्ट अतिथि श्रीमति ललिता गुप्ता सक्रिय महिला, मीना चौहान कृषि सखी  शुभलया चौहान  सक्रिय महिला उपस्थित थी । मुख्य अतिथि संतलाल ने कहा मैं भी कॉलेज में अध्ययन दौरान रासेयो का स्वयं सेवक रहा हूं। शिविरार्थियों को  मोटीवेट किया। सक्रिय महिला समिति छोटे हरदी के सभी ने क्रम से अपनी बाते रखी कहा यातायात के नियमों का सभी गाड़ी चलाने वाले को अनिवार्य रूप से करना चाहिए।  आभार व्यक्त कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना ने किया। शिविर में द्वितीय एवं तृतीय दिवस रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी शिविरार्थियों ने नशा मुक्त समाज हेतु जागरूकता  मूलक नाटक का मंचन कर ग्रामीणों को जागरूक किया।वहीं सामूहिक मनभावन नृत्य की प्रस्तुति से छोटे हरदी के ग्रामीणों को  मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर अधिक संख्या में छोटे हरदी के गणमान्य ग्रामीणों की उपस्थिति थी। उल्लेखनीय है कि शिविर में शिविरार्थियों द्वारा पारंपरिक आध्यात्मिक झूठी की रंगोली से मुख्य द्वार से शिविर स्थल स्कूल के कमरों तक झूठी की रंगोली सजाई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page