सेवा, एकता और नेतृत्व का संगम, लीनेस क्लब दिव्य ऊर्जा का शपथग्रहण सम्पन्न

रायगढ़ – – समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय लीनेस क्लब दिव्य ऊर्जा का शपथग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात मीरा पासवान द्वारा ध्वज वंदना एवं लीनेस प्रार्थना करवाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीडीपी लीनेस अनीता कपूर की गरिमामयी उपस्थिति मेंअंजू बंसल ने क्लब अध्यक्ष,रीता श्रीवास्तव ने सचिव तथा विनिया कारमोरे ने कोषाध्यक्ष पद का दायित्व लियाकार्यक्रम में शपथ अधिकारी लीनेस अनुषा कातोरे द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए शपथ दिलाई गई एवं आगामी सेवा योजनाओं से अवगत कराया गया।

अध्यक्ष अंजू बंसल ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए, सभी सदस्यों के सहयोग से क्लब को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगी।मुख्य अतिथि लीनेस अनीता कपूर ने अपने उद्बोधन में रीजन ऑफिसर अनुषा तिवारी एवं एरिया ऑफिसर बसंती सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए, कुछ महत्वपूर्ण सेवा प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने के सुझाव दिए तथा एकता और सहयोग के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन उमा तोमर द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी पदाधिकारियों की कार्यक्षमता एवं प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए प्रेरणादायक शब्द कहे। इस अवसर पर अध्यक्ष अंजू बंसल द्वारा सभी पदाधिकारियों को स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजकुमारी विजयश्री सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ हीतरुणा साहू ने सह-कोषाध्यक्ष,मनमीत होरा ने टेल-ट्विस्टर तथा बीओडी के सभी सदस्यों ने भी अपने-अपने पदों की शपथ ली। इस अवसर पर रीजन एडवाइज़र लीनेस आरती तिवारी द्वारा एकता और सौहार्द की भावना को दर्शाती हुई एक रील भी बनाई गई, जिसने पूरे वातावरण को और अधिक आनंदित व यादगार बना दिया।अंत में लीनेस क्लब दिव्य ऊर्जा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।



