आध्यात्म

कल अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा में 28वाँ निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन

रायगढ़ – – अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा,रायगढ़ के तत्वाधान में कल 8 फरवरी दिन रविवार को बनोरा आश्रम परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया है।जिसमें कोई भी व्यक्ति इस शिविर में विशेषज्ञ एवं अनुभवी चिकित्सकों से अपने रोगों का उपचार कारण एवं निःशुल्क दवा प्राप्त कर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठा सकते हैं। वहीं पंजीयन का समय सुबह 9 से अपरान्ह 3 बजे तक व जांच का समय सुबह 10 बजे से अपरान्ह 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस भव्य निःशुल्क शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश कुमार मिश्रा, रायगढ़, डॉ. मनीष बेरीवाल, रायगढ़, डॉ. जितेंद्र कुमार नायक, रायगढ़, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुचित्रा त्रिपाठी, रायगढ़, डॉ. मधु दुबे, रायगढ़, डॉ. मालती राजवंशी, रायगढ़,डॉ. विभा हरीप्रिया, रायगढ़, डॉ. मेनका पटेल, रायगढ़, डॉ. भारती पटेल, रायगढ, डॉ. स्वाति मिश्रा, रायगढ़,शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. के. एन. पटेल, रायगढ़, डॉ. संजीव गोयल, रायगढ़, डॉ. विनोद नायक, रायगढ़ अपनी सेवाएं देंगे व शिविर में पैथोलेब सिटी पैथोलैब, रायगढ़, रेसपेरेटरी टेस्ट 37गढ़ हास्पिटल, रायगढ़, जांच स्थल अघोर गुरुपीठ, बनोरा आश्रम रायगढ़ की सुविधा रहेंगी इसी तरह शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. के. गुप्ता, रायगढ़, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, रायगढ़, डॉ. अहर्निश अग्रवाल, रायगढ़, डॉ. बालेश नायक, रायगढ़, थायरॉयड एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. यश चड्डा, रायगढ़, जनरल सर्जन डॉ. अनिल हरिप्रिया, रायगढ़, डॉ. राजू पटेल, रायगढ़, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर के अग्रवाल, रायगढ़, डॉ. प्रभात पटेल, रायगढ़, डॉ. कांति डेम्ब्रा, रायगढ़, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. जया साहू, रायगढ़, डॉ. दिनेश पटेल, रायगढ़, डॉ. नीलम नायक, रायगढ़, ई.सी.जी.डॉ. प्रकाश मिश्रा, डॉ. मनीष बेरीवाल, थायरॉयड एवं Hba1C टेस्ट ऍबाट मेटाबॉलिक्स, बिलासपुर व व्यवस्थापक मंडल, फिजियोथैरेपिस्ट, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल अग्रवाल, रायगढ़, डॉ. प्रतीक आनंद, रायगढ़, डॉ. राघव अग्रवाल, रायगढ़, डॉ. अंकिता अवस्थी, रायगढ़, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश पटेल, रायगढ़, एलर्जी दमा टीवी रोग विशेषज्ञ  डॉ. गणेश पटेल, रायगढ़, जनरल फिजिशियन डॉ. अभिषेक अग्रवाल, रायगढ़ डॉ. गौतम शर्मा, रायगढ़, पैथोलॉजिस्ट डॉ. रीना नायक, रायगढ़, डेंटल एक्स-रेरायगढ़ डेंटल केयर, एडवांस्ड डेंटल क्लिनिक, बोन डेन्सीटी टेस्ट ओवरसीज मेडिकेयर अपनी सेवाएं देंगे वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए 99933 38400, 97701 20297 पर संपर्क कर सकते हैं। भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन को भव्यता देने में अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के सभी सदस्यगण जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page