अन्य गतिविधियाँ

सनातन जागृति के ध्येय से ग्राम नागरमुड़ा में राम कथा का भव्य आयोजन प्रारंभ

सनातन संस्कृति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को धर्म और संस्कारों से जोड़ना तथा समाज में सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना – – डॉ. महेन्द्र मिश्रा

रायगढ़ (तमनार) सनातन धर्म की जागृति एवं भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण के पवित्र उद्देश्य से ग्राम नागरामुड़ा, तमनार में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक आयोजन में राष्ट्रीय कथावाचक डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने प्रथम दिवस के अपने ओजस्वी व प्रेरणादायक वचनों से श्रीराम के आदर्श चरित्र का सजीव वर्णन किया। डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने कथा के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से सत्य, धर्म, कर्तव्य, त्याग और करुणा जैसे सनातन मूल्यों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आज के वर्तमान समय में श्रीराम का आदर्श जीवन ही समाज को नैतिकता और संस्कारों की सही दिशा प्रदान कर सकता है। कथा स्थल पर भजन-कीर्तन एवं संगीतमय राम नाम के जाप से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे और सभी ने राम कथा से आध्यात्मिक ऊर्जा एवं प्रेरणा प्राप्त की। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को धर्म और संस्कारों से जोड़ना तथा समाज में सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। यह कार्यक्रम  आगामी  08 फरवरी तक  आयोजित रहेगी जिसमें जीवन जीने की श्रेष्ठतम गाथा का भव्य झांकी एवं संगीतमय आयोजन होगा एवं आगंतुक भक्तों के लिए नित्य भंडारे प्रसाद की भी आयोजन रखी गई है अतः आप सब अधिक से अधिक संख्या में अवश्य पधारें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page