देश के दिग्गज कवियों ने कवि सम्मेलन को बनाया यादगार

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर की शानदार पहल
रायगढ़ – – शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर की पहल से हर वर्ष रायगढ़ क्लब संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी मीडिया पार्टनर केलो प्रवाह व क्लब सदस्यों की पहल से बड़ी भव्यता के साथ राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाता है ।वहीं इस बार भी क्लब अध्यक्ष मनीष जायसवाल, सचिव नयन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में विगत 30 जनवरी को शहर के रामलीला मैदान में रात 8 बजे से निःशुल्क अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। माता


शारदे की पूजा अर्चना कर प्रारंभ – – रामलीला मैदान में आयोजित निःशुल्क अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदलपुर से शिरकत किए रोटरी क्लब के 207-28 के भावी डीजी नवीन भावसार एवं खरसिया से पधारे एजी राकेश गर्ग, रायगढ़ रोटरी संस्थापक पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, पूर्व सभापति सुरेश गोयल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास केडिया सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति में माता शारदे की पूजा अर्चना कर काव्य पाठ का शुभारंभ किया।

नामचीन कवियों ने बांधा समां – – क्लब सचिव नयन अग्रवाल ने बताया कि विगत 30 जनवरी को आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवि अजय अटपट्टू हास्य कवि, नीलोत्पल मृणाल मर्म कवि, जॉन बैरागी, छत्तीसगढ़ी गीतकार ईश्वर साहू “बंधी”, अजय अंजाम औरैया, डॉ आदित्य जैन हास्य, शशि श्रेया लखनऊ, नीरज शुक्ल गीतकार, सुंदर कटारिया गुरुग्राम हरियाणा जैसे नामचीन दिग्गज कवियों ने शिरकत किया व अपनी खूबसूरत ढंग से सभी कवियों ने काव्य प्रस्तुति देकर देर रात तक उपस्थित सैकड़ों लोगों को आनंदित करते रहे। जिसका शहरवासियों ने भरपूर सराहना की। वहीं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का मंच संचालन अजय अटपट्टू ने शानदार ढंग से किया।


इनका रहा योगदान – – एक दिवसीय निःशुल्क अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के आयोजन को भव्यता देने में रायगढ़ क्लब संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, मीडिया पार्टनर दैनिक केलो प्रवाह रायगढ़ , क्लब अध्यक्ष रोटे मनीष जायसवाल, सचिव नयन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल प्रदीप अग्रवाल सुबोध खीरवाल, विनोद अग्रवाल, मनोज बेरीवाल, दिलीप अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष उमेश थवाईत, पूर्व सचिव सूरज जायसवाल, संजय अग्रवाल, गिरधर खेमका पूर्व अध्यक्ष नीरज गुप्ता सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। वहीं रोटरी क्लब ग्रेटर द्वारा लोगों के लिए शानदार व्यवस्था की गई थी। जिसकी शहरवासियों ने बेहद सराहना की ।



