पायोनियर पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हर्षोल्लास से आयोजित

अतिथि के रूप में कोंडातराई भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष  ओमकार गुप्ता उपाध्यक्ष हुए शामिल

रायगढ़ - - हर वर्ष की भांति  इस वर्ष भी पायोनियर पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस भव्य रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। जिसमें कई तरह के प्रोग्राम बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ दी जो लोगों के मन को भा गया व देशभक्ति की खुशी हर किसी के चेहरे पर मुस्कान के साथ झलकी।

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ कुलदीप पटेल डेंटिस्ट , विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत  सदस्य भाग्यवती डोल नायक व युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष ओमकार गुप्ता  शामिल हुए और उनके साथ ग्राम पंचायत जकेला के सरपंच प्रतिनिधि रहस सारथी, आमापाली  के सरपंच प्रतिनिधि गगन सिदार ,जकेला के उप सरपंच जगदीश साव और काफी  संख्या में क्षेत्रवासी ,पालकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के डायरेक्टर सनत चौधरी  ने सभी का आभार प्रकट किया।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page