अन्य गतिविधियाँ

लक्ष्मण संगीत महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी महापर्व

रायगढ़ – – शहर के लक्ष्मण संगीत महाविद्यालय में बसंत पंचमी का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व वेदमणि सिंह ठाकुर कला गुरु के अनुज भ्राता सेवानिवृत्त प्राचार्य पालिटेकनिक कालेज डी. एस. ठाकुर के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती को पूजा अर्चना व कलागुण वेद‌मणि सिंह के छायाचित्र पर पुष्पहार अर्पित कर किया गया।

संगीतमय कार्यक्रम की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए  प्रदीप उपाध्याय शासः प्राचार्य (सेवानिवृत्त ) ने राग भूपाली में सरस्वती वंदना के साथ आकर्षक प्रस्तुति दी। वहीं माँ वीणा पाणी के श्री चरणों पर ईश्वरी गुप्ता ने दयानी कृपा दृष्टि कर दो.. एक बंसत गीत बहार आई बागों में” की प्रस्‌तुति दी ।वहीं विद्यालय की कोकिल कंठी कु० ईशा यादव ने आई है ऋतु मतवारी (गीत) तथा (गज़ल) निखरेगें रंग बहार के” (भजन) लागी ऐसी लगन मोहे श्याम की जाका दर्शकों को सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दी।इसी तरह कार्यक्रम की श्रृंखला में शहर की नामचीन भजन गायिका अनिता शर्मा ने सरस्वती वंदना की मोहक प्रस्तुति दी। इसी तरह स्व० कलागुरु के नाती शांतनु पेटल ने अपनी अद्भुत वादन व संगीत से सबका विभोर कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिक विरेन्द्र सिंह गौतम, मनोज श्रीवास्तव, जय कुमार यादव, सुरेश चंदेल, संजय मिरानिया, सुलोचना साव, रागिनी सिंह ठाकुर, उर्मिला खम्हारी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को कलागुरु गुरु की सुपुत्री गीता सिंह ठाकुर प्राचार्य श्री लक्ष्मण संगीत महाविद्यालय ने संपन्न कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page