शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी में रही बसंत पंचमी की रही धूम

रायगढ़ – – शहर के चांदमारी विद्यालय में आज बसंत पंचमी महापर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। राज्यपाल पुरस्कृत प्रधान पाठिका ने अपनी कविता पढ़ मां सरस्वती की पूजा -अर्चना , वंदना,शालेय शिक्षकों,स्टाफ व बच्चों के साथ मां शारदे की पूजा -अर्चना कर शाला की प्रगति , शांति सह विद्या के अधिकार हेतु प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।सबके चेहरे पर उत्साह झलक रहा था। पूजा पश्चात् सभी ने भोग-प्रसाद ग्रहण किया।

सरस्वती वंदना – –
कर जोड़ माँ करती नमन अब शारदे वरदान दो।
हिय से मिटा कर तम घना सच झूठ की पहचान दो।।
सुर को सजा कर गा सकूँ हर गीत को लय राग से।
नित वंदना करती रहूँ सरगम मधुर सुर तान दो।।
नव छंद नित रचती रहूँ गुरु की कृपा रख शीश पर।
यह लेखनी लिखती युगल अब गीतिका सुन ज्ञान दो।।
कविता कहूँ ग़जलें लिखूँ फिर गान भी मनसे करूँ।
लिखते रहें नव छंद सब सबको सदा नित भान दो।।
सर हाथ माँ रखना सदा नित सत्य के पथ पर चलूँ।
धन देश के हित जो लुटा सकता बना धनवान दो।।
नित जोत जगमग ज्ञान की जलती रहे बस रात दिन।
अब खोल दो हिय द्वार का पट मत कभी अभिमान दो।।
डॉ.मनीषा त्रिपाठी रायगढ़,छत्तीसगढ़


