अन्य गतिविधियाँ

पुसौर बीजेपी मंडल महामंत्री विजय गुप्ता के जन्म दिवस को सेवा के रूप में मनाया गया

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर में भर्ती मरीजों को किया गया फल वितरण रायगढ़ – – (पुसौर)।भाजपा पुसौर मंडल के महामंत्री विजय गुप्ता के जन्म दिन के अवसर पर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर में भर्ती मरीजों से मिलकर कुशलक्षेम जाना एवं फल वितरित किए।  ऐसे समय पर स्नेह और सेवा का छोटा सा स्पर्श भी नया उत्साह देता है। महामंत्री विजय गुप्ता ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. इसके बाद बाज़ार चौक स्थित अटल परिसर पहुंचकर  प्रेरणास्त्रोत, भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी जी के चरणों को स्पर्श करते हुए उनका माल्यार्पण किया।

महामंत्री विजय गुप्ता ने अपने शुभचिंतक ,कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, परिवार जन, भाजपा के जिला पदाधिकारीगण  के द्वारा जन्मदिन के अवसर पर दिए गए शुभकामना एवं बधाई के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि नतमस्तक हूँ.. आपके प्यार और स्नेह से अभिभूत जन्मदिन की अपार शुभकामनाओं के लिए आप सभी का कोटि-कोटि आभार।

इस अवसर पर  भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनुपम पाल ,पुसौर मंडल अध्यक्ष  जैमिनी गुप्ता , नगर पंचायत पुसौर प्रतिनिधि  मोहित सतपथी ,मंडल महामंत्री डिग्री पाइक ,दलहन तिलहन प्रदेश सहसंयोजक वीरेन्द्र गुप्ता ,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घनश्याम पटेल ,जिला कार्य समिति सदस्य ईश्वर गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिनाथ गुप्ता , पूर्व मंडल महामंत्री संजय षड़ंगी ,मंडल उपाध्यक्ष लेकरू देहरी ,मंडल मंत्री अशोक गुप्ता , नगर पंचायत पुसौर पार्षद प्रतिनिधि अंशु साव ,मंडल मंत्री गया तीर्थ मिर्धा , महिला मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष घसियानों गुप्ता ,मीडिया प्रभारी विकाश होता ,भाजयुमो अध्यक्ष रजत गुप्ता ,युवा मोर्चा से विवेक गुप्ता ,भाजयुमो मंत्री अजय देहरी,किसान मोर्चा जिला मंत्री लोमस पटेल , शिक्षा विभाग सीएससी श्रवण साव,भुवन चौहान जी,गोपाल बारीक , कोंडपाली सरपंच विनोद पंडा ,मनीष गुप्ता ,बूथ अध्यक्ष कालाचंद गुप्ता  सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page