अन्य गतिविधियाँ

अंडर-16 ड्यूस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में हुआ दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला

रायगढ़ – – अंडर-16 ड्यूस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ओ.पी. जिंदल स्कूल और एसआरवीएम की टीमें आमने-सामने रहीं। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कोच महेश दधिची ने बताया कि टॉस जीतकर एसआरवीएम ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ओ.पी. जिंदल स्कूल की टीम 14.1 ओवर में 82 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आयुष सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने 25 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें 5 चौके शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 120.0 रहा। अन्य बल्लेबाज़ों में वेदांश पांडेय (10 रन) और प्रिंस (7 रन) का योगदान रहा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरवीएम की टीम 10.4 ओवर में 62 रन पर ऑलआउट हो गई। एसआरवीएम की ओर से आसिम चौधरी ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 24 गेंदों में 25 रन बनाए। उनकी पारी में 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे तथा उनका स्ट्राइक रेट 104.1 रहा, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ों से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका। गेंदबाज़ी में ओ.पी. जिंदल स्कूल की ओर से अथर्व, श्रीधांत चौधरी और शशांक सोनवानी ने शानदार प्रदर्शन किया।अथर्व – 1.4 ओवर, 12 रन देकर 3 विकेट श्रीधांत चौधरी – 2 ओवर, 13 रन देकर 2 विकेट
शशांक सोनवानी – 3 ओवर, 13 रन देकर 2 विकेट
इसके अलावा मनीष ने 1 विकेट, आयुष सिंह ने 1 विकेट और आसिम चौधरी ने 1 विकेट प्राप्त किया।
अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते आयुष सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने बल्लेबाज़ी में 30 रन बनाए और गेंदबाज़ी में 2 ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट भी लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page