अन्य गतिविधियाँ

आर्यन वर्ल्ड स्कूल खैरपुर में वार्षिकोत्सव का यादगार आयोजन

बच्चों ने दी मनभावन प्रस्तुति

रायगढ़ – – विगत 21 दिसंबर (रविवार) को आर्यन वर्ल्ड स्कूल, खैरपुर के प्रांगण में विद्यालय का वार्षिक उत्सव “इंद्रधनुष” बड़े हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डायरेक्टर एच. एल यादव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलोक स्वर्णकार (डीएमसी, समग्र शिक्षा) रहे।

विशिष्ट अतिथियों में  राम श्याम दनसेना (जिला पंचायत अध्यक्ष), अखिलेश यादव,  एस. एन. श्रीवास्तव, श्रीमती शशिरेखा सिदार (सरपंच, खैरपुर) एवं दीपक सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर एच. एल. यादव, डायरेक्टर मैडम श्रीमती सीमा यादव एवं प्राचार्या श्रीमती शिओली मित्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य एवं स्वागत गान से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।

प्री-प्राइमरी से लेकर सीनियर कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने बॉलीवुड, बांग्ला, भोजपुरी, संबलपुरी, छत्तीसगढ़ी, गुजराती, पंजाबी, राजस्थानी कालबेलिया एवं रेट्रो नृत्य, साथ ही माइम एक्ट एवं तुकाराम का गांव, ‘जैसे करनी वैसी भरनी’ नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मंच पर प्रस्तुत महाभारत एक्ट कम डांस और पिरामिड प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजित प्रतियोगिताओं में टैगोर हाउस को प्रथम, अशोका हाउस को द्वितीय तथा शिवाजी हाउस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेता हाउसेज़ को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर संस्था डायरेक्टर् द्वारा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page