अन्य गतिविधियाँ

21 को विंटर वंनडरलैंड का ऐतिहासिक मनभावन कार्यक्रम

शहर की प्रतिष्ठित युवा महिला टीम की अभिनव पहल रायगढ़ – – शहरवासियों के सर्द मौसम के लम्हा को और भी खूबसूरत व यादगार बनाने के उद्देश्य से शहर की प्रतिष्ठित एवं प्रतिभावान युवा महिला टीम के सदस्यों की अभिनव पहल से भव्य मनभावन एक से बढ़कर एक कार्यक्रम विंटर वंनडरलैंड का आयोजन  आगामी 21 दिसंबर को दोपहर दो बजे से शहर के कोतरा रोड स्थित रामबाग में किया जा रहा है।

यह होगा भव्य कार्यक्रम – – सदस्यों ने बताया कि इस ऐतिहासिक मनभावन भव्य कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रख्यात कलाकारों द्वारा बच्चों एवं युवा वर्ग के लिए ड्राईंग वर्क, मैजिक शो, म्यूजि़कल शो, विभिन्न प्रकार के मनोरंजन शो तथा स्वादिष्ट लजीज व्यंजनों के साथ प्रवेश कूपन पर लक्की ड्रा भी निकाला जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रकार के उपहारों की वर्षा होगी। जो हर किसी के लिए यादगार पल रहेगा।

बच्चों के लिए भी विशेष कार्यक्रम – – शहरवासियों के लिए यह ऐतिहासिक व भव्य कार्यक्रम युवा महिला टीम के द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है। वहीं इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए विशेष मनोरंजन हेतु, नववर्ष, क्रिसमस की तर्ज पर विभिन्न प्रकार के गेम्स, आर्कषक पेंटिंग, स्वादिष्ट व्यंजन रहेगा। जिसका सभी आनंद लेंगे। इसी तरह बच्चे कार्टून शो, लुभावने कैरेक्टर्स के साथ डांस, गाने के साथ भरपूर मनोरंजन करेंगे।

आयोजन को दी जा रही भव्यता – – एक दिवसीय इस मनभावन कार्यक्रम में भाग लेने हेतु विशेष कूपन के लिए शहर के सुभाष चौक स्थित राधिका गिफ्ट से प्राप्त किया जा सकता है। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा महिला टीम की सभी सदस्य प्रयास सराहनीय है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के लिए शहरवासियों की अधिक संख्या में पहुँचने की उम्मीद है।  लोगों का बेहद उत्साह देखते हुए व्यवस्था व सुरक्षा का भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page