रायगढ़ - - रायगढ़ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री व जनप्रिय रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी से शहर में इंडियन कॉफी हाउस खोलने की मांग ज्ञापन पत्र के माध्यम से किया है। उन्होंने अनुरोध किया है कि रायगढ़ शहर तीव्रगति से विकासशील हो रही है, जिसमें अनेको फेक्ट्रियों स्थापित हो रही है एवं देश-विदेश से नागरिकों एवं आम जनता तथा अधिकारियों व कर्मचारियों का आवागमन रायगढ़ शहर में हो रहा है। साथ ही साथ रायगढ़ में नालंदा परिसर तीब्र गति से निर्माणाधीन है, जो कि बहुत जल्द अपने स्वरूप में आच्छादित होने वाला है। एवं पढ़ाई के उद्देश्य से भी पॉलिटेक्निक कॉलेज, डिग्री कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज एवं मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई भी बच्चो देश के कोने-कोने आकर अध्ययनरत् हैं।अतएव रायगढ़ शहर के नगर निगम ऑडोटेरियम रायगढ़ के पीछे "इण्डियन कॉफी हाउस" रायगढ़ में खोलने हेतु आवश्यक कार्यवाही कर अनुमति प्रदान करें।








