अन्य गतिविधियाँ

इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन का कल रायगढ़ आगमन

रायगढ़ – – इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन श्रीमती मधुस्मिता त्रिपाठी का इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की अधिकारिक यात्रा में 14 अगस्त को रायगढ़ आगमन हो रहा है। अधिकारिक यात्रा के साथ साथ वे इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के सत्र 2025-26 की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह की मुख्य अतिथि भी रहेंगी। विदित हो कि इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी का शपथ ग्रहण समारोह होटल श्री साई श्रद्धा दिनांक 14 अगस्त को सायं 5 बजे से आयोजित है। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व कार्यकारिणी के द्वारा किये गए कार्यो का विवरण दिया जायेगा एवं नई कार्यकारिणी के द्वारा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी।

इनर व्हील क्लब द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य किए जाते रहते हैं इसी क्रम में श्रीमती त्रिपाठी जी की उपस्तिथि में एवं उनके कर कमलों से भी कुछ सेवा भावी कार्यक्रम किए जाने की योजना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page