अपना घर आश्रम के मरीजों की सेवा की दादी सेवा समिति

रायगढ़ – – शहर की सामाजिक धार्मिक संस्था श्री राणी सत्ती दादी सेवा समिति की सदस्यों ने शहर के निकटस्थ सांगीतराई में मानव कल्याण सेवा हेतु समर्पित सदानंद महाराज द्वारा स्थापित अपना घर आश्रम पहुँची। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अध्यक्ष ममता कमल ने बताया कि समिति की सदस्याएं जिसमें अध्यक्ष ममता कमल व सचिव ममता भालोटिया सहित आशा एयरटेल, कांता गोयल, किरण मित्तल, अनिता गर्ग, ललिता मुकुट नगर संतोष चिराग, सुलोचना (डी कोर्ट), संगीता कालिंदी कुंज, अनीता नरेड़ी, भारती ,शिखा अग्रवाल नीरू, विनीता मित्तल
आश्रम में पहुँची।


जहाँ उन्होंने अपना घर आश्रम के मरीजों की कुशल क्षेम पूछीं व तत्पश्चात यहाँ रह रहे लोगों को अपने हाथों से खाना परोसा और मिष्ठान व फल भी वितरित किया।वहीं दादी समिति की सदस्यों ने आश्रम के मरीजों को भजन – गायन भी सुनाई। दादी समिति ने आश्रम को एक कूलर भी प्रदाय किया है। दादी समिति की सभी सदस्याओं को यहाँ आकर व उपचार प्राप्त मरीजों के बीच कुछ पल व्यतीत कर व बातचीत करना बहुत अच्छा लगा।


आश्रम में रह रहे लोगों की उचित देखभाल और बेहतर ब्यवस्था को देखकर समिति ने अपना घर आश्रम के पदाधिकारियों, विशेष रूप से बजरंग मित्तल की भी सराहना की। वहीं श्री राणी सत्ती दादी सेवा समिति ने जिले, शहर के नागरिकों धार्मिक सामाजिक संस्थाओं से मानव सेवा के लिये समर्पित इस आश्रम में जरूर एक बार जाने का आग्रह भी किया।