अन्य गतिविधियाँ

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर आयोजित हुए विविध जागरूकता कार्यक्रम

रायगढ़ – – शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ छ ग के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन शिरीष सारडा व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के संरक्षण तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना के नेतृत्व में 24 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने उकेरे संदेश परख इंद्रधनुषीय कला कृतियां– राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर इकाई द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन महत्वपूर्ण थीम रासेयो स्थापना दिवस,बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ, नशामुक्ति, यातायात नियम, विकसित भारत अभियान, डिजिटल  साक्षरता,पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, स्वच्छता ही सेवा है ,मतदाता जागरूकता आदि पर रंगोली प्रतियोगिता स्वरूप आयोजन हुआ ।इस प्रतियोगिता में रासेयो के छात्र छात्राओं ने बढ़  चढ़कर भाग लिया यह रंगोली कॉलेज के सेकंड फ्लोर कॉरिडोर में आयोजित हुई । रंगोली प्रतियोगिता के जूरी सदस्यों प्रो अंजु पटेल,प्रो नेहा साहू, प्रो अनुभा दुबे ने पारदर्शिता के साथ  रंगोली का अवलोकन कर निर्णय   लिया और बेस्ट रंगोली का चयन किया।रंगोली थीम बेस्ड आधारित इस रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सत्यवती सिदार , कौशल्या सिदार ,सत्यवती साव, कविता  यादव बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्राओं  की समूह को यातायात नियम जागरूकता पर केंद्रित उद्देश्य परख रंगोली बनाने पर प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान पर विकसित भारत अभियान पर केंद्रित आकर्षक रंगोली उकेरने पर मीनाक्षी ध्रुव बीकॉम अंतिम वर्ष, कमला सिदार, रूपाली ध्रुव बी ए अंतिम वर्ष ने प्राप्त किया। वहीं तृतीय स्थान  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर केंद्रित रंगोली उकेरने पर बीएससी मैथ्स तृतीय सेमेस्टर के छात्र पूजा चौहान , साक्षी प्रधान, रितु के समूह ने हासिल किया।

रासेयो स्थापना दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन – – राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस समारोह का मंचीय कार्यक्रम आरम्भ हुआ इस अवसर पर जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल , चेयरमैन  श्री शिरीष सारडा जी एवं प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी द्वारा मां सरस्वती एवं रासेयो प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया। तत्पश्चात रासेयो  स्वयं सेवक छात्रों द्वारा रासेयो लक्ष्यगीत उठे समाज के लिए उठे उठे  का सुरीला गायन प्रस्तुत  किए एवं रासेयो प्रेरक नारे से समारोह स्थल गुंजायमान हो उठा।

वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने रखे ओजस्वी विचार–
समारोह में  “सोशल मीडिया समाज को बेहतर बना रहा है”थीम पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता  के जूरी  प्रो शरद पंडा, प्रो भरत सिदार, प्रो सीताराम कैवर्त्य सर थे। विषय के पक्ष में बिंदिया गुप्ता एमएससी बॉटनी थर्ड सेमेस्टर- कृष्णा चौहान,बीकॉम थर्ड सेमेस्टर,वर्षा यादव, वर्षा सिदार ,करिश्मा राजपूत , बीए थर्ड सेमेस्टर ने अपने प्रभावशाली बाते रखी। विपक्ष में मानस रंजन पंडा बीए अंतिम वर्ष,महेश पटेल ,प्रियंका चौहान,अंजु प्रधान बीएससी बायो थर्ड सेमेस्टर आदि ने पक्ष का प्रतिउत्तर खंडन करते हुए अपने ओजस्वी बाते रखी। इस प्रतियोगिता में पक्ष में प्रथम स्थान बिंदिया गुप्ता एमएससी बॉटनी थर्ड सेमेस्टर- तथा विपक्ष में  प्रथम स्थान मानस रंजन पंडा बीए अंतिम वर्ष ने प्राप्त किया।

नशा मुक्ति पर केंद्रित नाटक के मंचन से जागरूकता का संदेश – – रासेयो स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर  संतोष सिदार ग्रुप बीए अंतिम वर्ष के छात्रों द्वारा नशा मुक्ति पर केंद्रित नाटक का संक्षिप्त में मंचन कर जागरूकता का संदेश दिया।रंगोली ,वाद विवाद प्रतियोगिता एवं  नाटक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले  प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी छात्रों को कॉलेज के  चेयरमैन शिरीष सारडा एवं डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल जी तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर  प्रोत्साहित किया गया।

रासेयो “बी” सर्टिफिकेट का वितरण – – इस स्वर्णिम सुअवसर पर संस्था के चेयरमैन शिरीष सारडा एवं डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी द्वारा शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ रासेयो प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के रासेयो इकाई के 23 पात्र स्वयं सेवक छात्र छात्राओं को रासेयो “बी” प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि स्वयं सेवक छात्र छात्राओं को  प्रेरित करते हुए कहा कि  राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े  विद्यार्थियों में अनुशासन सामाजिक दायित्व, चेतना और श्रम के प्रति गरिमा की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि आप सभी स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करें।प्रतियोगिता में  स्थान प्राप्त सभी छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

रासेयो  नि:स्वार्थ सेवा की आवश्यकता का समर्थन करता है--इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन शिरीष सारडा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना  नि:स्वार्थ सेवा की आवश्यकता का समर्थन करता है तथा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को गढ़ता है। शिव भाव से जीवों की सेवा रासेयो द्वारा की जाती है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना नव युग का संदेश देता है। यह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का महत्वपूर्ण उपक्रम है। कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना ने  रासेयो के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला। रासेयो का पृष्ठभूमि वास्तव में सृजनात्मक एवं रचनात्मक है। वहीं इस अवसर पर आभार व्यक्त एवं मंच संचालन प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी द्वारा व्यक्त किया गया। महाविद्यालय प्रो शरद पंडा , प्रो भरत सिदार, प्रो सीताराम कैवर्त्य, प्रो वीरेंद्र ठेठवार,प्रो अंजु पटेल, प्रो नेहा साहू, प्रो दीक्षा प्रधान,प्रो अनुभा दुबे,प्रो बसन्त बंजी, प्रो हरीश गुप्ता, प्रो आकाश निराला तथा समस्त स्टॉफ के साथ 100 की संख्या में  रासेयो के स्वयं सेवक छात्र छात्राओं की उपस्थिति एवं सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page