अन्य गतिविधियाँ

लॉयंस क्लब का रीजन कांफ्रेंस होटल श्रेष्ठ में भव्यता से हुआ आयोजित

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया कार्यक्रम में शिरकत

रायगढ़ – – विश्व के सबसे लोकप्रिय सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब का रीजन कांफ्रेंस विगत 26 तारीख को होटल श्रेष्ठ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की गरिमामय उपस्थिति में यादगार ढंग से भव्यता के साथ हुआ। वहीं वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित सभी सदस्यों को सामाजिक नेक कार्य को नवआयाम देने के लिए बेहद सराहना देते हुए उपस्थित सभी सदस्यों को बधाई दी।

सभी क्लबों के सदस्यों ने किया शिरकत – उक्त कार्यक्रम में रीजन 09 के सभी क्लबों के साथ डिस्ट्रिक्ट के बड़े पदाधिकारियों का आगमन बतौर अतिथि के रूप में शुभागमन हुआ। वहीं कार्यक्रम की आयोजक और रीजन 09 की चेयरपरशन श्रीमती लता अग्रवाल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि रीजन 09 के इस भव्य कार्यक्रम में लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी,लॉयंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन,लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड,लॉयंस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा,लॉयंस क्लब रायगढ़ कैटेलिस्ट,लॉयंस क्लब खरसिया सिटी,लॉयंस क्लब ब्लैक डायमंड छाल, लॉयंस क्लब सारंगढ़ सिटी,लॉयंस क्लब सारंगढ़ गोल्ड शामिल हुए साथ ही अतिथि के रूप में कोरबा से प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गोवर्नर पीएमजेफ लॉयन विजय अग्रवाल,द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ रिपुदमन पुसरी,पूर्व गवर्नर पीएमजेफ़ लॉयन शैलेष अग्रवाल,पीएमजेफ़ लायन सुनील अग्रवाल,पीएमजेफ़ लायन सुनील लेन्ध्रा की उपस्थिति रहेगी।साथ ही जोन चेयर पर्सन मनोज अग्रवाल एवं ऋषि अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही।

समाजसेवी लता अग्रवाल की खासियत – – रायगढ़ के लिए लॉयंस क्लब का रीजन कांफ्रेंस होना गर्व का विषय है।रीजन की चेयर पर्सन लायन लता अग्रवाल डोरा की अथक मेहनत और परिश्रम से लॉयन क्लब में रायगढ़ जिले ने अपना जो स्थान और मुकाम बनाया है वह किसी स्वप्न से कम नहीं। विगत 2017 से 2019 लगातार 2 वर्षों तक लॉयनेस क्लब का अध्यक्ष रहते हुए लता अग्रवाल ने सेवा का एक नया आयाम स्थापित किया। श्रीमती लता द्वारा 2019 में शुरू किए गए सेवा कार्यो की श्रृंखला आज तक अनवरत जारी है। वहीं 2 वर्षों तक अध्यक्ष रहने के पश्चात 2021 में पुनः इनके द्वारा एरिया आफिसर की जिम्मेदारी संभाली गई।और 2023-24  लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड के अध्यक्ष की जवाबदारी सम्भालते हुए लता अग्रवाल ने लॉयंस क्लब को एक नई ऊंचाई पर पहुँचाया। लता अग्रवाल की सक्रियता और सेवा भाव को देखते हुए 2024-25 में इन्हें रीजन 09 की रीजन चेयर पर्सन चुना गया जो कि रायगढ़ जिले में किसी भी महिला लॉयंस के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।वहीं इसी मध्य लायंस क्लब के माध्यम से सेवा करते हुए लता अग्रवाल ने देवकी रामधारी फाउंडेशन के माध्यम से नेत्रदान हेतु भी काम करती रही एवं नेत्रदान हेतु इन्हें विगत 2021-22 में गोल्डन बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड में स्थान मिला। इसी तरह नेत्रदान हेतु किये गए जागरूकता के कार्य से प्रभावित होकर देश की राष्ट्रपति देवकी मुर्मू जी ने भी लता अग्रवाल को विगत 2024 में बेहद सराहना करते हुए पीठ थपथपा बधाई दीं हैं। सुप्रसिद्ध समाजसेवी व रीजन चेयरपर्सन श्रीमती लता अग्रवाल सामाजिक जनहित के हर कार्य में पूरे मनोयोग से समर्पित होकर पूरे छत्तीसगढ़ व देश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी हैं। संप्रति वे अनेक जनहित को नव्यता व भव्यता देने के लिए अपने सदस्यों के साथ समर्पित भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page