अन्य गतिविधियाँ

30 को निकलेगी भव्य भगवान परशुराम शोभा यात्रा

भव्यता देने में जुटे सदस्यगण

रायगढ़ – – ब्राम्हणों के कुल देव भगवान परशुराम जी की जयंती को हर वर्ष शहर के सर्व ब्राह्मण समाज के लोग श्रद्धा व उत्साह के साथ भव्यता से मनाते हैं। वहीं इस बार भी मनाने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज की आवश्यक बैठक विगत 19 अप्रैल रात्रि 8.30 बजे शनिवार को हंडी चौक से भगवान परशुराम मंदिर में रखी गई। जिसमें समिति के सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि इस बार भी सर्व ब्राह्मण समाज की उपस्थिति में भगवान परशुराम शोभा यात्रा को श्रद्धा व धूमधाम से मनाया जाएगा और उक्त बैठक में भव्य शोभायात्रा करने के लिए सर्वब्राह्मण जन जो   शहर के सभी वार्डो में निवासरत हैं उनको अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए निवेदन भी किया जाएगा साथ ही सभी ब्राह्मण समाज वर्ग का एक-एक होडिंग लगाने का निर्णय लिया गया।

30 को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा – – इसी तरह ब्राह्मण सेवा समिति के सचिव टिंकू आदित्य शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा का रूट को कम करने के विषय में चर्चा हुई व पुरुष, महिला और बच्चों की संख्या अधिक से अधिक हों उस पर फोकस करने के लिए कहा गया। वहीं सामाजिक बैठक में बहुत अधिक संख्या वरिष्ठजन  उपस्थित थे। पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान ने सभी विप्र सदस्यों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शोभा यात्रा में शामिल हों और कार्यक्रम को सफल बनाएं। इसी तरह ब्राह्मण सेवा समिति के सचिव आदित्य शर्मा टिंकू ने बताया कि  भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शोभा यात्रा आगामी 30 अप्रैल को संध्या 5.00 बजे निकलेगी व रायगढ़ भ्रमण पश्चात मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण के पश्चात पूर्ण होगा। वहीं आयोजन को सफल बनाने में ब्राह्मण सेवा समिति सर्व ब्राह्मण समाज और मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति के सभी सदस्यगण जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page