शहर के समाजसेवी हरिराम अग्रवाल हुए ब्रम्हलीन

जनप्रिय पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के पिताजी थे
रायगढ़ – – जनप्रिय पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के पिताजी हरिराम अग्रवाल (90 वर्ष) का विगत शनिवार 7 दिसंबर की रात करीब 11 बजे दु:खद निधन हो गया है। वे अपने पीछे 4 पुत्र, दो पुत्री, नाती-पोतों सहित भरा पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गये हैं।शहर के प्रतिष्ठित फर्म डालूराम एण्ड संस के सुपुत्र हरिराम अग्रवाल (90 वर्ष) का आज रात ढिमरापुर मार्ग पर चैतन्य नगर स्थित निवास स्थान पर दु:खद निधन हो गया है। स्व. हरिराम अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल,जनप्रिय पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अजय अग्रवाल के पिताजी थे। और उनकी दो पुत्री भी हैं। भारत अग्रवाल, पवन अग्रवाल, जिम्मी अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल के दादाजी थे। आज रविववार 8 दिसंबर को दोपहर 3 बजे उनके निवास स्थान चैतन्य नगर से अंतिम यात्रा निकलेगी और कयाघाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा।वे काफी धार्मिक और मिलन सार व्यक्ति थे। उनके दुखद निधन से अग्रवाल समाज और शहरवासी शोकाकुल हैं।