जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में कारगिल विजय दिवस देशभक्ति से ओतप्रोत मनाया गया

वीर जवानों के वीरता और बलिदान को किया गया स्मरण
रायगढ़ – – जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा, रायगढ़ में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ रासेयो प्रकोष्ठ के दिशा निर्देश पर,जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के संरक्षण तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के कुशल मार्गदर्शन एवं रासेयो कार्यक्रमअधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में उत्साह और उमंग से मनाया गया।सर्वप्रथम कारगिल युद्ध में शहीद वीर जवानों की वीरता को नमन और याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। चेयरमैन शिरीष सारडा कहा कि आज का दिन भारतीय इतिहास के स्वर्णिम पन्नो में अंकित है हमें हमारे देश के वीर जवानों पर नाज है।संस्था के डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने देश के साहसी वीर सैनिकों के बलिदान को स्मरण करतें हुए कारगिल विजय दिवस पर केंद्रित देश भक्ति से ओतप्रोत विचार साझा कर छात्र छात्राओं को राष्ट्र भक्ति के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए वीर जवानों को पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि हमारे लिए राष्ट्र हित और राष्ट्र प्रेम सर्वोपरि होना चाहिए। हमें देश के वीर सपूतों से प्रेरणा लेकर देश प्रेम अपने भीतर जागृत करना चाहिए। इस गरिमामय कार्यक्रम में कॉलेज के प्रो विवेक कांबले, नरेंद्र प्रधान, विद्यानंद पटेल, प्रो शरद पंडा, सीताराम कैवर्त्य, प्रो भरत सिदार , प्रो सुजाता दास, श्रीमती शांति महंत , प्रो अंजु पटेल , दीक्षा प्रधान,प्रो हिमा पटेल,प्रो बसंत बेहरा सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही ।




