प्रचंड धूप में बांटी राहत सामग्री और मछलियों को खिलाया दाना
रायगढ़ - - मारवाड़ी युवा मंच, रायगढ़ संस्कृति शाखा द्वारा गौसेवा एवं जीव-दया कार्यक्रम के अंतर्गत लगातार दूसरे दिन सेवा कार्य किए गए। शाखा की बहनों ने अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गुप्ता के विशेष मार्गदर्शन में भीषण गर्मी में मानव और जीव दोनों की सेवा कर समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण पेश किया।

प्रचंड धूप में राहत सामग्री वितरण--सदस्यों ने विगत 23 मई को प्रचंड धूप में राहत देने के पवित्र उद्देश्य के साथ विगत 23 मई को तेज धूप में बैठे जरूरतमंदों, राहगीरों एवं श्रमिकों को 52 सुराही, फ्रूटी, ठंडे पानी की बोतलें वितरित की। साथ ही बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए पानी के पात्र भी रखे गए ताकि गर्मी में उन्हें राहत मिल सके।वहीं 24 मई को गणेश तालाब में मछलियों को दाना प्रदान किया ताकि उन्हें भी राहत मिले। सदस्यों के इस नेक पहल की समाज के लोगों ने हृदय से सराहना की।

सेवा ही मूल उद्देश्य - - शाखा अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच का उद्देश्य केवल गौसेवा नहीं बल्कि हर जीव की सेवा है। भीषण गर्मी में हर प्राणी को पानी और भोजन मिले, यही हमारी संस्कृति है।वहीं सचिव शालू अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष मधु गुप्ता का भी कहना है कि शाखा आगे भी तापमान को देखते हुए शीतल जल, छाया और पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करती रहेगी। वहीं इस सेवा कार्य में शाखा की अन्य सदस्य बहनों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।








