14 से भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

पांच दिवसीय आयोजन को भव्यता देने में जुटे ब्राह्मण सेवा समिति के सभी सदस्यगण
रायगढ़ – – ब्राह्मण सेवा समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष मीरा विजय शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव 14 अप्रैल से 19 अप्रैल तक धूमधाम से मनाया जाएगा।

कार्यक्रम की रुपरेखा – – महिलाओं एवं बच्चों का कार्यक्रम 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक स्थान बाल मंदिर में आयोजित है। जिसके अंतर्गत म्यूजिकल चेयर, बोरा दौड़ प्रतियोगिता, बालक बालिकाओं के लिए प्रतियोगिता 14 अप्रैल 2026, मंगलवार 4 बजे से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बालक बालिकाओं के लिए प्रतियोगिता 15 अप्रैल 2006 मार 4 बजे से मेहंदी प्रतियोगिता, मेमोरी गेम, दुल्हन सजाओं, मटका फोड़ो मस्तानी हौजी, हनुमान चालीसा सुनाओ, बैलुन गेम, स्ट्रा गेम, बिंदी लगाओं प्रतियोगिता, चम्मच से चना उठाओं प्रतियोगिता,नारियल सजाओं, म्यूजिकल चेयरबुजुर्गो का आनंद व अतिथियों के आशीर्वाद के साथ अन्य मनमोहक, मध्य आकर्षक प्रस्तुतियों पुरस्कार वितरण एवं आभार प्रदर्शन होगा व शोभायात्रा 19 अप्रैल 2026, रविवार समय सायं 5 बजे से भंडारा – 8:00 बजे बाल मंदिर में होगा।

19 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा – –19 अप्रैल दिन रविवार सुबह 9:00 बजे पूजन हवन आरती शाम 4:00 बजे श्री भगवान परशुराम मंदिर से भव्य शोभा यात्रा सर्व ब्राह्मण समाज को लेकर पूरे शहर में भ्रमण की जाएगी उसके पश्चात रात्रि भंडारे का आयोजन समिति द्वारा किया गया है। जिसमें समिति के सभी पदाधिकारियों पूरे समाज के वरिष्ठ जनों का भरपूर सहयोग रहता है।
जिसकी जानकारी समिति के सचिव आदित्य शर्मा ने दी और पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा ने पूरे समाज से अपील की है की शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य के भागी बने।



