अन्य गतिविधियाँ

संस्कार स्कूल की खेल में शानदार सफलता

राष्ट्रीय लाठी प्रतियोगिता हेतु 5 खिलाड़ी चयनित

रायगढ़ – – जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल ने शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी अपना लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय लाठी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता हेतु संस्कार के 5 खिलाड़ी चयनित हुए हैं। संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि स्कूल की खेलकूद प्रशिक्षिका कांति माणिकपुरी के निर्देशन में खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के महोबा में राष्ट्रीय लाठी प्रतियोगिता के ट्रायल में शामिल होने 2 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच गये थे। जहां पर शानदार प्रदर्शन के आधार पर संस्कार स्कूल के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए हैं। जिनमें श्रद्धा सिंह ठाकुर, सेजल वर्मा, प्रकृति माणिकपुरी, आकांक्षा नेताम व मानसी विशाल शामिल हैं। ये आने वाले मई माह में राष्ट्रीय लाठी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। संस्कार पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों के चयन पर प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा सहित संपूर्ण स्टॉफ व पालकों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास हो – – संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा कहते हैं कि संस्कार स्कूल में शिक्षा का स्तर तो उच्च है ही साथ ही कैरियर निर्माण में,मानसिक विकास में, आत्म विश्वास वृद्धि में, खेलकूद का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। यही कारण है कि हम शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व अन्य गतिविधियों के लिए भी उतना ही प्रतिबद्ध रहते हैं। ताकि विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास हो।

कांति बनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – – संस्कार पब्लिक स्कूल को एक और उपलब्धि प्राप्त हुई। स्कूल की खेलकूद प्रशिक्षिका कांति मानिकपुरी को राष्ट्रीय लाठी स्पोटस एसोसिएशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में मनोनित किया गया है। इसके लिए कांति मानिकपुरी का समर्पण एवं खेलकूद के प्रति अथाह लगन के चलते यह पद प्राप्त हुआ है। इसके लिए भी मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा, प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा आदि स्टॉफ ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page