अन्य गतिविधियाँ

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा रायगढ़ का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

रायगढ़ – – अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा रायगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। इसमें सत्र 2024-2026 की टीम ने अपना पदभार 2026-2028 की टीम को सौंपा। जिसमें नवीन अध्यक्ष श्रीमती वन्दना बंसल, सचिव पूजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रेखा अग्रवाल ने एवं अन्य टीम मेंबर्स ने पूरी निष्ठा से कार्य करने की करने की शपथ ली। राष्ट्रीय अंचल प्रमुख श्रीमती रेखा महमिया ने शपथ दिलायी।

प्रदेश अध्यक्ष लता सांवडिया, अंचल प्रमुख सुमन साँवरिया एवं सभी पूर्व अध्यक्ष इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस समिति के सभी मेंबर्स ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दी। वहीं इस सत्र की टीम में उपाध्यक्ष रिंकी अग्रवाल, शीतल अग्रवाल लक्ष्मी अग्रवाल, सह सचिव मोना कंकरवाल, सह कोषाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, पप्पल अग्रवाल अनु रतेरिया व मेघा अग्रवाल सम्मिलित हैं।इसी तरह पूर्व की टीम में शोभा अग्रवाल, सारिका अग्रवाल एवं ममता अग्रवाल  सम्मलित थीं। शोभा अग्रवाल ने नवीन अध्यक्ष वन्दना बंसल को पिन  पहनाकर पदभार सौंपा।वहीं शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन को सफल बनाने में सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page