अन्य गतिविधियाँ

दि शटलर्स अकेडमी ने स्व डिगीलाल पंडा को विनम्र श्रद्धांजलि

रायगढ़ – – दि शटलर्स अकेडमी परिवार ने वयोवृद्ध शिक्षक एवं कर्मकांड पंडित स्वर्गीय डिग्रीलाल पंडा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व में विद्वता, सरलता एवं समाज के प्रति समर्पण का अद्भुत समन्वय था। शिक्षा एवं धार्मिक क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को सदैव श्रद्धा के साथ स्मरण किया जाएगा। इस दुःखद घड़ी में हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।वहीं अकादमी के सदस्यों ने उनके गृह ग्राम बड़े हल्दी जाकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page