रामपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब भव्य शोभायात्रा में बग्घी पर विराजे ‘सिया-राम’, बाहुबली हनुमान की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ प्रसाद वितरण
रायगढ़ – – कोरबा (रामपुर )।करतला विकासखंड के ग्राम रामपुर में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। प्रतिवर्ष की गौरवशाली परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

धार्मिक संस्थाओं का संयुक्त प्रयास– वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सुरेश पटेल ने बताया कि यह आयोजन धर्म जागरण समन्वय विभाग (खंड करतला) और सरस्वती शिशु मंदिर रामपुर के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर निकली इस यात्रा का उद्देश्य धर्म के प्रति जागरूकता और सामुदायिक एकजुटता को बढ़ावा देना था।पुष्प वर्षा और जयकारों से गूंजा रामपुर गांव शोभायात्रा का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर परिसर से हुआ। यात्रा मुख्य बस्ती से होते हुए संगम चौक पहुंची, जहां परंपरा के अनुसार ग्राम देवता का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात कारवां दशहरा चौक, बस स्टैंड, प्रेमनगर, अर्धनारीश्वर चौक और बजरंग चौक से होते हुए वापस दशहरा चौक पर समाप्त हुआ। पूरे मार्ग में भक्तों ने पुष्प वर्षा कर पालकी का स्वागत किया।

मनमोहक झांकियों ने जीता दिल – – शोभायात्रा में जीवंत झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही बाहुबली हनुमान पवनपुत्र हनुमान के विशाल स्वरूप ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम-लक्ष्मण-जानकी: भव्य बग्घी में सुशोभित प्रभु श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। राधा-कृष्ण: इनके मनमोहक स्वरूप ने वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया।
हजारों की संख्या में जनभागीदारी इस भव्य आयोजन में केवल रामपुर ही नहीं, बल्कि समीपस्थ ग्रामों से भी बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और विद्यालय के अभिभावक सम्मिलित हुए। हजारों की भीड़ ने “जय श्री राम” के नारों के साथ पूरे क्षेत्र को राममय कर दिया।

हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ प्रसाद वितरण – – रामपुर स्थित हनुमान गढ़ी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भंडारा और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । हनुमान गढ़ी स्थित हनुमान जी की ख्याति चारो ओर फैली हुई है इसे अत्यंत जागृत माना जाता है इसके सानिध्य में अनेक भक्तजन बड़ी आस्था और विश्वास लेकर आते है तथा अपनी मनोकामना पूर्ण करते है । इस वर्ष भी रामपुर युवा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रसाद वितरण का बहुत सुंदर आयोजन किया गया जिसमे प्रमुख रूप से ईश्वर श्रीवास,(जिला बौद्धिक प्रमुख आरएसएस ) अजय साहू, पुरुषोत्तम जायसवाल, सुरेंद्र पटेल, रोशन साहू, बैद्यनाथ पटेल, आकाश पटेल, रामशंकर पटेल, रितेश साहू, आकाश साहू, देवेंद्र अग्रवाल, अरविंद दीक्षित, सियाराम पटेल, अरुण गबेल, कन्हैया गबेल और पूर्व सरपंच विनय राठिया , मदन श्रीवास, राजेंद्र राठिया,मनीष पटेल ,राकेश पटेल सहित सफलता में समस्त ग्रामवासियों का अभूतपूर्व सहयोग रहा एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।



