अन्य गतिविधियाँ

जेसीआई रायगढ़ सिटी ने आंगनबाड़ी के बच्चों को बॉंटे उपहार

रायगढ़ – – सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाली प्रतिष्ठित संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की गई है। संस्था के सदस्यों ने स्थानीय सोनू मुंडा पारा आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर वहां अध्ययनरत छोटे बच्चों को जूते एवं चप्पल वितरित किए। अक्सर देखा जाता है कि अभाव के कारण कई बच्चे नंगे पांव ही आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचते हैं। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए जेसीआई रायगढ़ सिटी ने इन बच्चों की मदद का बीड़ा उठाया।

नए जूते और चप्पल पाकर मासूम बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस पुनीत कार्य के अवसर पर जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष जेसी सीए गुलशन अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और संस्था के सेवा भाव को रेखांकित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन और प्रबंधन प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी कुशल जिंदल द्वारा किया गया, जिनकी देखरेख में वितरण कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में न केवल संस्था के पुरुष सदस्य, बल्कि जेसी रेट (महिला विंग) की सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। महिलाओं की उपस्थिति ने बच्चों के बीच एक आत्मीय माहौल बनाया और उन्होंने बच्चों को दुलारते हुए अपने हाथों से जूते-चप्पल पहनाए। संस्था के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) जेसी सुमन दत्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जेसीआई रायगढ़ सिटी समाज के हर वर्ग, विशेषकर बच्चों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सदस्यों की सामूहिक उपस्थिति और सहयोग से ही ऐसे सेवा कार्य सफल हो पाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page