अन्य गतिविधियाँ

“भारत विभूषण” सम्मान से सम्मानित हुईं शहर की प्रतिभावान मोनिका ईजारदार

देश में बढ़ा रायगढ़ शहर व छत्तीसगढ़ का मान

रायगढ़– छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सामाजिक कार्यकर्ता व आगाज एक नई पहल संस्था की संस्थापक मोनिका इजारदार को नेशनल अवेयरनेस एंड ह्यूमन फाउंडेशन जो नारायण सेवा संस्थान का आनुषंगिक है, के द्वारा प्रतिष्ठित ‘भारत विभूषण लाइफटाइम अचीवर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान उन्हें सामाजिक सेवा, स्वच्छता अभियान और महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र. में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन उदयपुर के होटल मैरियट्र में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से चुनिंदा प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया था।

रायगढ़ को ओडीएफ बनाने में निभाई अहम भूमिका

मोनिका इंजारदार ने रायगढ़ जिले को ओडीएफ (ओपन डेफिकेशन फ्री) घोषित करवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता को लेंकर, जनजागरूकता अभियान चलाए, जिसके परिणामस्वरूप जिले में स्वच्छता की स्थिति में व्यापक सुधार देखने को मिला।

महिला स्वास्थ्य और हाइजीन में भी उल्लेखनीय कार्य

मोनिका इजारदार ने मेंसटूअल हाईजिन मैनेजमेंट के तहत जिले की लगभग 80 प्रतिशत महिलाओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। उन्होंने महिलाओं को हाइजीन से जोड़ने के लिए कई अभियान और कार्यक्रम चलाए, जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य स्तर में सुधार हुआ और समाज में सकारात्मक बदलाव आया।

प्रधानमंत्री से भी मिल चुका है सम्मान

मोनिका के उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है। उन्हें स्वच्छता अभियान में योगदान के लिए नरेन्द्र मोदी द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। यह उपलब्धि उनके कार्यों की गंभीरता और प्रभाव को दर्शाती है।

जताया आभार – – मोनिका ने अपने तमाम साथियों और सहयोगियों सहित सामाजिक कार्यकर्ता दीपक डोरा को भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने इस सम्मान के लिए महत्वपूर्ण सहयोग किया। मोनिका ने कहा कि हमारे कायों के लिए मिला सम्मान उन सभी लोगों को समर्पित है जिन्होंने उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए अवसर दिया, उन्हें चुना और जिन्होंने मुझे कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए सतत प्रेरित किया।

राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की रही भागीदारी-

इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें केंद्र सरकार से जुड़े कई प्रतिष्ठित संस्थानों की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में नीति आयोग सहित अन्य संस्थाएं भागीदार रहीं। इसके साथ ही ट्रस्ट एक्ट 1959 के अंतर्गत कार्यरत संगठनों का भी सहयोग रहा, जिससे इस आयोजन की विश्वसनीयता और महत्व और बढ़ गया।

इन विशिष्ट अतिथियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट जन. एनके सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। वहीं विशिष्ट अतिथियों में प्रशांत अग्रवाल तथा एसएस सारस्वत शामिल रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले कार्यों की सराहना करते हुए सम्मानित प्रतिभाओं को प्रेरणास्रोत बताया।

देशभर की हस्तियों को मिला सम्मान

इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों को मंच प्रदान करना और उनके कार्यों को राष्ट्रीय पहचान दिलाना रहा।

रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण

मोनिका इजारदार की इस उपलब्धि से न केवल रायगढ़ जिला बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ राज्य गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनके कार्य समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और आने वाली पीढ़ी को समाज सेवा के लिए आगे बढ़ने का संदेश देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page