जेसीआई रायगढ़ सिटी ने किया रामनवमी पर आयोजित शोभा यात्रा का भव्य स्वागत

रायगढ़ – – मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव ‘रामनवमी’ के पावन पर्व पर जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया। संस्था द्वारा शहर के रामनिवास टॉकीज रोड पर मुख्य मार्ग पर विशाल स्टाल लगाकर सभी राम भक्तों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद का वितरण किया गया।चूँकि वर्तमान में गर्मी का प्रभाव बढ़ रहा है, इसे देखते हुए जेसीआई रायगढ़ सिटी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रसाद के साथ-साथ हजारों की संख्या में पोहा का वितरण भी किया।

राहगीरों और शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने संस्था के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस सेवा कार्य में संगठन की एकजुटता दिखाई दी। कार्यक्रम में जेसीआई के पूर्व अध्यक्षों (Past Presidents), सभी सम्मानित सदस्यों, जेसीरेट (महिला विंग) और जूनियर जेसी के सदस्यों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। सभी ने मिलकर कतारबद्ध होकर भक्तों की सेवा की।जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष जेसी गुलशन अग्रवाल ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने रामनवमी की बधाई देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और सहयोग करने वाले भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही जेसीआई का मुख्य ध्येय है और ऐसे धार्मिक व सामाजिक आयोजनों से समाज में समरसता बढ़ती है।कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी मुकेश केडिया थे। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।



