अन्य गतिविधियाँ

पुसौर सामूहिक व्रतोपनयन संस्कार में अंतरराष्ट्रीय महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष हुए शामिल

रायगढ़ – – अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेशाध्यक्ष पंडित प्रवीण कुमार दाश सपरिवार सह जिला पदाधिकारी,चैत्र शुक्ल पक्ष नवमीं विगत 27मार्च 2026 शुक्रवार को रायगढ़ जिला के पुसौर तहसील में आयोजित सामूहिक व्रतोपनयन संस्कार 2026 उ.ब्रा.स.से.वि.समिति पुसौर के तत्वाधान में रामनवमी महापर्व पर  बटुक समूह के दर्शन हेतु सभी वर्ष अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के  पंडित प्रवीण कुमार दाश(प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य) परिवार साथ में  पदाधिकारी पंडित पंचानन दास जिलाध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़ पंडित कृष्णा मिश्रा जिला महामंत्री रायगढ़ सपरिवार अनेक पदाधिकारियों की  उपस्थिति रही।

विदित हो प्रत्येक वर्ष के भांति ,इस वर्ष भी मुख्य आचार्य पंडित गुणनिधि सतपथी के मंत्रोच्चारण ध्वनियों गुंजन सह उ.ब्रा.स.से.वी.समिति तहसील पुसौर के उत्कल ब्राह्मण बालक, युवा, महिला,वरिष्ठों के कार्य कुशलता, कर्मठता के स्वर्णिम पल के हर्षित वातावरण में मुग्जईवार चैत्र शुक्ल पक्ष सप्तमी विगत 25मार्च बुधवार चारकर्म चैत्र शुक्लपक्ष अष्टमी विगत 26मार्च उपनयन (सावित्री प्रदान ) व चैत्र शुक्लपक्ष नवमीं विगत 27मार्च शुक्रवार को बड़े हर्षित माहौल में कार्यक्रम किया गया। वहीं प्रदेशाध्यक्ष पं प्रवीण कुमार दाश ने कहा कि यह कार्य बेहद ही सराहनीय है। समाज का यह नेक कार्य समाज के इतिहास में स्वर्ण अक्षर में दर्ज होगा।इसकी सराहना पूरे भारत वर्ष में की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page