चैत्र नवरात्रि पर्व पर कन्याओं को दिया गया उपहार

मारवाड़ी युवा मंच महिला रायगढ़ संस्कृति शाखा की पहल रायगढ़ – – समाज सेवा के प्रति समर्पित संस्था मारवाड़ी युवा मंच महिला रायगढ़ संस्कृति शाखा की सदस्यों ने अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गुप्ता के विशेष मार्गदर्शन में चैत्र नवरात्रि महापर्व पर कन्याओं को उपहार भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया।

वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गुप्ता ने बताया कि हमारी शाखा के सभी सदस्यों ने विगत दिवस चैत्र नवरात्रि महापर्व की खुशी में नवमीं तिथि को माता जगतजननी की पूजा अर्चना करने के पश्चात अनाथालय दुर्गा मंदिर में 75 कन्याओं को उपहार स्वरूप रबर क्लिप, लड्डू केला का प्रसाद और समाज के 50 लड़कों को पेंसिल स्केल का सेट और लड्डू केला प्रसाद का वितरण किया। साथ ही माता दुर्गा को हमारी रायगढ़ संस्कृति शाखा की तरफ से लड्डुओं का भोग श्रद्धा से लगाया गया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, सचिव शालू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मधु गुप्ता श्वेता मोदी, अर्चना अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।



