भाई महावीर अग्रवाल ने जिला पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह का किया आत्मीय स्वागत

श्रीराम नवमीं महापर्व की दी हार्दिक शुभकामनाएँ
रायगढ़ – – शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के सफल संयोजक रह चुके मिलनसार व्यक्तित्व के धनी भाई महावीर अग्रवाल ने रायगढ़ के अत्यंत मिलनसार प्रखर व्यक्तित्व से परिपूर्ण जिले के कप्तान शशि मोहन सिंह एवं उनकी अर्द्धागिंनी श्रीमती सिंह का चैत्र नवरात्रि महापर्व व श्री रामनवमी के पावन पर्व पर एसपी कार्यालय के पास फूल के गुलदस्ते से आत्मीय स्वागत कर श्रीराम नवमीं महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। वहीं श्री सिंह ने भी श्री अग्रवाल को बधाई दी और उन्होंने प्रशंसा जाहिर की। शहर में शुक्रवार को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य व ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित व पूरा पुलिस विभाग कानून व्यवस्था बनाए रखने सक्रिय रहे। शोभायात्रा के दौरान एसएसपी श्री सिंह अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे हुए थे। इस दौरान महावीर अग्रवाल ने श्री सिंह दंपति का आत्मीय स्वागत किया।



