दादू जयंती पर दादू भवन में श्रद्धा से हुआ कीर्तन और महाभंडारा

दादूराम सत्यराम के मंत्र से परिसर हुआ गुंजायमान
रायगढ़ – – सदगुरू महाराज दादू दयाल की जयंती को शहर के श्री गुरु दादू सेवक परिवार के समस्त श्रद्धालुओं द्वारा हर वर्ष बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ हर वर्ष मनाया जाता है। इस बार भी सदगुरू देव दादू दयाल महाराज की 482वीं जयंती भव्यता के साथ दादूराम सत्यराम के पवित्र मंत्र से शहर आध्यात्मिक खुशी के माहौल में मनाया गया साथ ही मनभावन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने सभी को हर्षित किया।

वहीं जयंती की खुशी में भव्य डीजे धमाल जीवंत झांकी, आतिशबाजी और दादू जी के जयकारे मधुर भजन के साथ शोभायात्रा भी संत महामंडलेश्वर डॉ अर्जुन दास महाराज के सानिध्य में पूरे शहर में शोभा यात्रा निकाली निकाली गई। इसके पश्चात रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी होनहार बच्चों व प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं आज भव्य तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तीसरे दिन 27 मार्च को सुबह दस बजे दादू भवन में भव्य भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके पश्चात 12.30 बजे से महाभंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं संत शिरोमणी दादूराम जयंती के तीन दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन को भव्यता देने व सफल बनाने में श्री गुरु दादू सेवक परिवार के समस्त श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।



