अन्य गतिविधियाँ

श्रद्धालुओं के लिए यादगार बना श्री राणी सती दादी सेवा समिति का समापन महाभंडारा

माता सिद्धिदात्री की हुई विधिवत पूजा – अर्चना

रायगढ़ – – आज चैत्र नवरात्रि की नवमीं तिथि को शहर के सभी माता जगतजननी के मंदिरों में दर्शन पूजन करने श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। माता भवानी के के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि विधान से की गई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां सिद्धिदात्री भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं और उन्हें यश, बल और धन भी प्रदान करती हैं। शास्त्रों में उल्लेख है कि मां सिद्धिदात्री को सिद्धि और मोक्ष की देवी माना जाता है। मां सिद्धिदात्री सभी प्रकार की सिद्धियां प्रदान करने वाली हैं। सभी देवी-देवताओं को मां से ही सिद्धियों की प्राप्ति हुई हैं। भगवान शिव ने भी मां की तपस्या कर सिद्धियों को प्राप्त किया। मां सिद्धिदात्री की कृपा से ही भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हो गया और वह अर्धनारीश्वर कहलाए। वहीं आज नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा के बाद सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने कुंवारी कन्या जिमाकर व हवन यज्ञ महाआरती कर चैत्र नवरात्रि महापर्व का समापन किया। शहर के बूढ़ी माई मंदिर में भी चैत्र नवरात्रि महापर्व की खुशी में श्रद्धा से शहर की प्रसिद्ध धार्मिक श्री राणी दादी सेवा समिति की कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोड़िया, सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी व कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश, पूर्व अध्यक्ष ममता कमल अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रतिदिन माता का श्रृंगार कर सुबह से दोपहर तक पूरे नौ दिनों तक महाभंडारा का आयोजन किया जो हर श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक एवं यादगार रहा।

अतिथियों ने किया महाभंडारा का शुभारंभ – – आज नवमीं तिथि के समापन अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक बाबूलालअग्रवाल वकील प्रेसीडेंट अग्रवाल मित्र सभा, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती रेखा महमिया, समाजसेवी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी पूनम महमिया अनेक गणमान्य लोगों ने माता भवानी की पूजा अर्चना के पश्चात महाभंडारा का शुभारंभ किया। वहीं पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारे से गुंजायमान हो गया। वहीं समिति की सभी महिला सदस्यों व सुभाष चिराग, कमल मित्तल ने अतिथियों के भाल पर तिलक लगाकर व दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

दोपहर तक हजारों श्रद्धालुओं का लगा रेला – – चैत्र नवरात्रि की आज समापन तिथि नवमीं महापर्व को दादी सेवा समिति के नौ दिवसीय महाभंडारा में सुबह से दोपहर तक लगभग पाँच हजार श्रद्धालुओं ने माता जगतजननी का महाभोग ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। वहीं महाभंडारा में आए श्रद्धालुओं ने दादी सेवा समिति के इस नेक पहल की हृदय से सराहना कर समिति के सभी सदस्यों को बधाई दिए।

आशा – सुनील ने जताया आभार – – आज समापन अवसर पर धार्मिक आयोजन की संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल ने सभी सहयोगी सदस्यों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व शहर के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रति आभार प्रकट करते हुए बड़ी विनम्रता से कहा कि माता जगतजननी की विशेष कृपा से और सभी सहयोगियों के सकारात्मक सहयोग से इस नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन को भव्यता मिली। जिसके लिए हम सभी के प्रति हृदय से आभारी हैं और उम्मीद है भविष्य में भी इस सदैव इस तरह सकारात्मक सहयोग मिलता रहेगा। वहीं नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोड़िया सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी व कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश, पूर्व अध्यक्ष ममता कमल अग्रवाल, संतोष चिराग, रोमी निगानिया, सुभाष चिराग, संजय कालू, कमल मित्तल, आलोक मित्तल, विकास निगानिया सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page