अन्य गतिविधियाँ

खूबसूरत रथ, भव्य बाजे – गाजे व आतिशबाजी के साथ निकली यादगार भव्य शोभा यात्रा

दादू राम सत्यराम के जयकारे व पवित्र मंत्र से गुंजित हुआ शहर

रायगढ़ – – सदगुरू महाराज दादू दयाल की जयंती को शहर के श्री गुरु दादू सेवक परिवार के समस्त श्रद्धालुओं द्वारा हर वर्ष बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ हर वर्ष मनाया जाता है।  इस बार भी सदगुरू देव दादू दयाल महाराज की 482वीं जयंती भव्यता के साथ दादूराम सत्यराम के पवित्र मंत्र से शहर आध्यात्मिक खुशी के माहौल में मनाया जा रहा है साथ ही मनभावन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने सभी को हर्षित किया। वहीं आज जयंती की खुशी में भव्य डीजे धमाल जीवंत झांकी, आतिशबाजी और दादू जी के जयकारे मधुर भजन के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

रामलीला मैदान से निकली शोभा यात्रा – – कार्यक्रम के पहले दिन सुबह सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थित में सुबह सात बजे से श्री दादू वाणी जी का एक साथ पांच अखण्ड पाठ आरंभ किया गया। वहीं सायं 6 बजे संत महाराज महामंडलेश्वर डॉ अर्जुन दास का आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात शाम को बच्चों ने मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया। वहीं आज 26 मार्च को सुबह पूजा अर्चना के पश्चात दादू भवन में पूजा – अर्चना कार्यक्रम के पश्चात शाम को पांच बजे शहर के रामलीला मैदान में गुरु श्री दादू जी की महाआरती पूजा अर्चना के बाद  ढ़ोल- नगाड़े, धमाल पार्टी, आतिशबाजी, मधुर भजन गीत व मनभावन विशाल फूलों से सुसज्जित खूबसूरत रथ में गुरु श्री दादू जी की प्रतिमा रख मनभावन झांकी के साथ भक्तगणों ने हाथों में ध्वजा लेकर यादगार भव्य शोभा यात्रा श्री दादू वाणी जी की जयकारे के साथ निकाली। जिसमें दादू जी के सभी भक्तगण शामिल हुए और मधुर भजनों के साथ सभी भक्तगण निहाल होकर झूमते रहे। वहीं श्रद्धालु महिलाएँ और बच्चे भी मनभावन झांकियों के साथ मस्त खुशी से झूमे व शोभा यात्रा पूरे शहर का परिभ्रमण करते हुए पुनः रामलीला मैदान दादू भवन पहुँची। सभी श्रद्धालुओं में श्रद्धा व उत्साह की गजब की झलक देखने को मिली।

जगह – जगह आत्मीय स्वागत – – दादू जी के ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए श्रद्धालुओं का जगह – जगह सामाजिक संस्था व शहर के लोगों ने शीतल शरबत, नाश्ते व चाय से आत्मीय स्वागत किया गया। वहीं समूचा अंचल आज दादूराम सत्यराम के पवित्र मंत्र से गुंजायमान हो गया। वहीं शोभायात्रा के पश्चात दादू भवन में रात को प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया गया इसके बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

आज दादू भवन में महाभंडारा – – वहीं आज 27 मार्च को भव्य आयोजन के अंतर्गत सुबह दस बजे दादू भवन में भव्य भजन कीर्तन का आयोजन होगा एवं 12.30 बजे से महाभंडारा प्रसाद होगा। वहीं श्री दादू द्वारा समिति ने समस्त श्रद्धालु क्षेत्रवासियों से इसमें शामिल होने का निवेदन किया है। संत शिरोमणी दादूराम जयंती के तीन दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन को भव्यता देने में श्री गुरु दादू सेवक परिवार के समस्त श्रद्धालुगण जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page