अन्य गतिविधियाँ

सुख- समृद्धि, दायक प्रभु राम जी का जन्मोत्सव, परम पावन रामनवमी महापर्व

सुख- समृद्धि, दायक प्रभु राम जी का जन्मोत्सव, परम पावन रामनवमी महापर्व प्रभु श्री विष्णु जी के सातवें अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का जन्मोत्सव चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को बड़ी धूमधाम और उल्लास से मनाया जाता है ,यह परम पावन त्योहार हम सभी के कल्याण एवं धर्म की स्थापना का त्यौहार है, चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमीं तिथि को दोपहर 12:00 बजे राजा दशरथ और माता कौशल्या के घर अयोध्या में सूर्यवंशी श्री राम भगवान जी ने जन्म लिया है, श्री रामचरित्र मानस की पवित्र पंक्तियाँ हमें बताती हैं की किस प्रकार भगवान श्री राम जी ने सभी के कल्याणार्थ एक आदर्श पुत्र, पति ,मित्र और राजा के आदर्श गुणों  की छवि प्रस्तुत की , ” राम ” नाम सबसे छोटा व प्रभावी मंत्र है जिसके जाप से मनुष्य को शुभ- समृद्धि, ऐश्वर्य सहज ही प्राप्त हो जाते हैं। इस परम पावन रामनवमी के अवसर पर हमारे जीवन में स्वत: ही उत्साह एवं आनंद का संचार हो जाता है, सभी को रामनवमी की शुभकामनाएँ । श्रीमती मीरा विजय शर्मा अध्यक्ष , मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति एवं समाज सेविका रायगढ़ (छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page