अन्य गतिविधियाँ

कल 27 मार्च रामनवमी पर रायपुर में श्री हनुमान चालीसा पाठ का होगा कार्यक्रम

रायगढ़ – – रायगढ़ जिला संयोजक इंजीनियर एस डी यादव श्री हनुमान चालीसा  महा पाठआयोजन समिति रायगढ़ रायपुर के कार्यकम में शामिल होंगे। श्री हनुमान चालीसा महा पाठ आयोजन समिति एवं जीवन प्रबंधन समूह के तत्वाधान में होने जा रहा है 18वां भव्य श्री हनुमान चालीसा महा पाठ गुरुजी पंडित विजय शंकर मेहता जी के सानिध्य में इस रामनवमी पर”कुमति निवारी सुमति के संगी विषय पर विशेष व्याख्यान होगा। विश्व का अनूठा अनुष्ठान एक ही समय एक ही धुन पर श्री हनुमान चालीसा महा पर्व के सवा करोड़ जाप। यह कार्यकम एक समय पर देश, दुनिया में एक ही समय पर आयोजित होता है। कार्यकम का 18वां वर्ष है। कार्यकम का सीधा प्रसारण संस्कार चैनल पर 7pm से 8.30pm पर सीधा प्रसारण होगा । हनुमान भक्तगण अपने, शहर कस्बे में इसी कार्यकम को देखकर कर सकते हैं, भक्तगण टीवी पर देखकर भी कार्यकम में शामिल हो सकते हैं। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यकम में रायगढ़ जिला संयोजक इंजीनियर एस डी यादव अपनी टीम के साथ शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page