अन्य गतिविधियाँ
श्री गुरुनानक हाई स्कूल के पुनः अध्यक्ष बने सरदार प्रीतपाल सिंह टुटेजा

रायगढ़ – – शहर के सिख समाज के प्रतिष्ठित मिलनसार व्यक्तित्व के धनी सरदार प्रीतपाल सिंह टुटेजा लगातार तीसरी बार श्री गुरुनानक समिति (श्री गुरुनानक हाई स्कूल) के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये। उनके तीन-तीन साल के पिछले दो कार्यकालों की उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें तीसरी बार बैठक में शामिल सभी सदस्योंने सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया है। उनके शानदार तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर शहर के तमाम ईष्ट मित्रों से उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ मिल रही है ।



