अन्य गतिविधियाँ

माँ कालरात्रि के स्वरूप की विधिवत हुई पूजा और महाआरती

बूढ़ी माई मंदिर परिसर में दादी समिति का यादगार महाभंडारा

रायगढ़ – – शहर के सभी जगतजननी माता भवानी के मंदिरों में आज चैत्र नवरात्रि महापर्व की सप्तमी तिथि को माता काली के स्वरुप की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। मान्यता है कि मां कालरात्रि की पूजा करने से बुरी शक्तियां व काल से रक्षा होती है। मां कालरात्रि की उपासना करने के बाद भक्तों को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।वहीं आज सप्तमी तिथि को माता के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। शहर की धार्मिक श्री राणी दादी सेवा समिति की श्रद्धालु महिलाएँ पावन चैत्र नवरात्रि महापर्व पर निसदिन माता का श्रृंगार व भोग लगाकर पूजा अर्चना कर रही हैं वहीं कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोड़िया, सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी व कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश, पूर्व अध्यक्ष ममता कमल अग्रवाल के सानिध्य में महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है। सदस्यों ने आज सप्तमी तिथि को माता भवानी के सातवें स्वरूप माता काली का श्रृंगार व श्रद्धा का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।

नामचीन चिकित्सकों ने किया शुभारंभ – – दादी समिति द्वारा आयोजित महाभंडारा में आज सप्तमी तिथि को शहर के नामचीन चिकित्सक डॉ मनीष बेरीवाल, डॉ मधुलिका बेरीवाल व डॉ पीयूष अग्रवाल, डॉ राजू अग्रवाल की अर्द्धागिंनी श्रीमती अंजू अग्रवाल, श्रीमती बबीता लेंध्रा ने आध्यात्मिक खुशनुमा माहौल में शुभारंभ किया व दादी सेवा समिति के महाभंडारा आयोजन की हृदय से सराहना करते हुए कहा कि माता के विशेष आशीर्वाद से ही इतना भव्य आयोजन संभव हो पाता है। इस पुण्य के नेक कार्य के लिए दादी समिति के सभी सदस्यों को बेहद बधाई जो पवित्र मन से दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं।

महाभंडारा में श्रद्धालुओं का रेला – – बूढ़ी माई मंदिर में दादी समिति के महाभंडारा में अभी तक हजारों की संख्या में दर्शन – पूजन करने आए श्रद्धालुगण माता भवानी का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बन चुके हैं । वहीं आज सप्तमी तिथि को भी हजारों श्रद्धालुओं ने माता महाकाली का प्रसाद पाकर अत्यंत हर्षित होकर समिति के इस धार्मिक नेक कार्य की सराहना कर बधाई दी। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल ने बड़ी विनम्रता से कहा कि माता जगतजननी की ही कृपा से महाभंडारा का यह चौथा वर्ष है। समिति के सभी सदस्यों के सकारात्मक सहयोग से हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटकर हमें भी अत्यंत ही आत्मिक खुशी हो रही है। माता भवानी की सभी पर कृपा बनी रहे। वहीं महाभंडारा के आयोजन को भव्यता देने में कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोड़िया, सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी व कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश, पूर्व ममता कमल अग्रवाल, रोमी निगानिया, संतोष चिराग, सुभाष चिराग, संजय कालू, कमल मित्तल, विकास निगानिया सहित सभी सदस्यगण जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page