19 को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर श्री श्याम मंदिर में महाआरती का भव्य आयोजन

धार्मिक आयोजन की तैयारी में जुटे सदस्यगण
रायगढ़ – – शहर के संजय कॉम्प्लेक्स स्थित राज्य प्रसिद्ध श्री श्याम बाबा मंदिर में हर वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर्व की खुशी में श्री श्याम मंडल समिति रायगढ़ के सभी श्याम प्रेमियों की पहल से भव्य धार्मिक आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी श्याम प्रेमी और शहर के श्रद्धालुगण श्रद्धा से भाग लेते हैं। इस बार भी अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा के विशेष मार्गदर्शन में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर्व पर मंदिर में भव्य आयोजन किया जा रहा है।
19 को महाआरती – – अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा ने बताया कि चैत्र नवरात्रि शुक्ल प्रतिपदा पर्व के पावन अवसर पर श्री श्याम बाबा मंदिर में 19 मार्च को शाम 7.30 बजे भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।जिसके अंतर्गत श्री श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। इसके पश्चात महाआरती होगी और प्रसाद का वितरण किया जाएगा। वहीं श्री अग्रवाल ने सभी श्याम प्रेमियों से महाआरती में शामिल होने का विनम्र निवेदन किए हैं।
भव्यता देने में जुटे सदस्यगण – – आयोजन को भव्यता देने में अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा,अध्यक्ष, सचिव आनंद गर्ग, मुकेश गोयल प्रवक्ता, गजेंद्र गर्ग, जयप्रकाश गोयल, सुनील लेंध्रा,सचिन बंसल, सुनील एसएस,राजू केडिया दीपक मित्तल, संजय पत्थलगाँव, महेश सिंघानिया, शिव थवाईत, पवन शर्मा आरटीओ, राजू चाचा, मनोज टिल्लू, कैलाश गर्ग, दीपक ज्योति, कैलाश सांवडिया, अनिल गर्ग, मीडिया प्रभारी ऐश अग्रवाल आर्यन अग्रवाल, पवन शर्मा, हेमंत शर्मा,अमित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल सहित श्री श्याम मंडल रायगढ़ के सभी सदस्यगण जुटे हैं।



